Select Date:

'मुझे भी मिला ऑफर लेकिन...', AAP सांसद सीचेवाल का दावा, बताया 7 सांसदों ने कैसे लिखी AAP से बगावत की पटकथा

Updated on 26-04-2026 06:06 PM
आम आदमी पार्टी के भीतर मचे सियासी भूचाल के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें 'आजाद समूह' में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया. सीचेवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों ने आम आदमी पार्टी के साथ 'बेवफाई' की है.
सीचेवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का फोन आया था. साहनी ने उनसे कहा कि पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए एक नया 'आजाद समूह' बनाया जा रहा है, जिसमें 6-7 राज्यसभा सदस्य पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं. हालांकि सीचेवाल ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी ऐसी किसी समूह में शामिल होने की कोई मंशा नहीं है.

क्या बोले बलबीर सिंह सीचेवाल?
उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें मीडिया के जरिए पता चला कि सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में विलय कर लिया है. इस घटनाक्रम ने पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है. सीचेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इन नेताओं को राज्यसभा में इसलिए भेजा था ताकि वे संसद में पंजाब के मुद्दों को मजबूती से उठा सकें. लेकिन पार्टी छोड़कर उन्होंने अपने दायित्व से मुंह मोड़ लिया. 

सीचेवाल के मुताबिक यह सिर्फ राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि पार्टी के विश्वास के साथ धोखा है.
उन्होंने खास तौर पर राघव चड्ढा और संदीप पाठक के फैसले पर आश्चर्य जताया. सीचेवाल ने कहा कि इन दोनों नेताओं ने पंजाब में सभी शक्तियों का लाभ उठाया, लेकिन आखिर में पार्टी का साथ छोड़ दिया. 

'राज्यसभा में बोलने का अवसर नहीं मिला'
उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें कभी भी राज्यसभा में किसी विधेयक पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया, क्योंकि राघव चड्ढा और संदीप पाठक ही अधिकतर चर्चा में हिस्सा लेते थे. सीचेवाल ने कहा कि वे केवल शून्यकाल या विशेष उल्लेख के जरिए ही अपने मुद्दे उठा पाते थे. 

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
आम आदमी पार्टी के भीतर मचे सियासी भूचाल के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें 'आजाद समूह' में शामिल…
 26 April 2026
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरनगर (उत्तर 24 परगना) में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.…
 24 April 2026
भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती को लेकर गतिरोध जारी है। वहीं, ब्रिटेन ने उन्हीं नेपाली गोरखाओं को अपनी सेना भर्ती कर एक नया रेजिमेंट बनाया है। ब्रिटिश सेना…
 24 April 2026
बीजेपी नेता राम माधव ने अमेरिका के रुख पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ने पहले ही कई बड़े फैसले अमेरिकी दबाव में लिए हैं. उन्होंने कहा कि…
 24 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर 92.9% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. दम…
 22 April 2026
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय…
 20 April 2026
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली। भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस…
 20 April 2026
पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को झारग्राम में एक जगह रुके थे और वहां एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई थी। इसका वीडियो भी सोशल…
 19 April 2026
नई दिल्ली। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 1 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल…
Advt.