Select Date:

'TMC ने माटी माफिया को बेची, मां को रुलाया', ठाकुरनगर की रैली में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी

Updated on 26-04-2026 06:04 PM
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरनगर (उत्तर 24 परगना) में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अपने भाषण में उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने राज्य की 'माटी को माफिया और घुसपैठियों के हवाले कर दिया' और उसकी नीतियों ने 'मां को रुलाया' है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल अब टीएमसी के कुशासन से आजादी मांग रहा है और पहले चरण के मतदान ने यह साफ कर दिया है कि टीएमसी का अहंकार चूर-चूर हो चुका है.

पीएम मोदी ने टीएमसी के पुराने नारे पर तंज कसते हुए कहा, '15 साल पहले ये लोग 'मां-माटी-मानुष' की बात करके सत्ता में आए थे, लेकिन आज इनके मुंह से ये शब्द भी नहीं निकलते. क्यों? क्योंकि टीएमसी की निर्ममता ने राज्य की 'मां' को रुलाया है, यहां की 'माटी' को सिंडिकेट, माफिया और घुसपैठियों के हवाले कर दिया है और बंगाल के 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया है.' प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि अगर टीएमसी ये शब्द दोहराएगी तो उनके पाप जनता के सामने आ जाएंगे.
4 मई के बाद 'हिसाब' की चेतावनी
प्रधानमंत्री ने मंच से खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा, '4 मई के बाद भाजपा की सरकार उन गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब करेगी जिन्होंने यहां की माताओं-बहनों को निर्ममता से रुलाया है. माफियाराज का अंत अब तय है.' पीएम ने विश्वास जताया कि पहले चरण में बंगाल ने जो 'कमाल' किया है, वह दूसरे चरण में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुहर लगा देगा.
पीएम मोदी ने उत्तर 24 परगना की जनता से संवाद करते हुए कहा कि टीएमसी ने बंगाल के गौरव को चोट पहुंचाई है. उन्होंने घुसपैठ और सिंडिकेट राज को राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया. उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार टीएमसी के अत्याचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
आम आदमी पार्टी के भीतर मचे सियासी भूचाल के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें 'आजाद समूह' में शामिल…
 26 April 2026
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरनगर (उत्तर 24 परगना) में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.…
 24 April 2026
भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती को लेकर गतिरोध जारी है। वहीं, ब्रिटेन ने उन्हीं नेपाली गोरखाओं को अपनी सेना भर्ती कर एक नया रेजिमेंट बनाया है। ब्रिटिश सेना…
 24 April 2026
बीजेपी नेता राम माधव ने अमेरिका के रुख पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ने पहले ही कई बड़े फैसले अमेरिकी दबाव में लिए हैं. उन्होंने कहा कि…
 24 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर 92.9% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. दम…
 22 April 2026
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय…
 20 April 2026
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली। भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस…
 20 April 2026
पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को झारग्राम में एक जगह रुके थे और वहां एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई थी। इसका वीडियो भी सोशल…
 19 April 2026
नई दिल्ली। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 1 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल…
Advt.