राष्ट्रीय ओपन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन संपन्न।
Updated on
28-04-2026 06:43 PM
नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026।
भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप (BSMG) के तत्वावधान एवं प्रोफेसर (डॉ.) राजन वर्मा , Ph.D, संस्थापक एवं CEO, भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप के कुशल मार्गदर्शन में नेशनल बाल भवन, कोटला मार्ग, दिल्ली स्थित इंडोर स्केटिंग रिंक में राष्ट्रीय ओपन रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के बच्चों एवं युवाओं को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने स्पीड, आर्टिस्टिक, रोलबॉल एवं मास्टर्स श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ स्केटिंग कोच श्री चुन्नी लाल, श्री महाकाल सेवा समिति एवं माय कोचिंग क्लास की संस्थापक निदेशक श्रीमती रश्मि चौकसे राय,
डॉ अर्पणा मिश्रा (डेंटिस्ट दिल्ली)
तथा राष्ट्रीय रेफरी (वेटलिफ्टिंग) एवं लाडली फाउंडेशन ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री मिथलेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में पेशेवर निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित किया गया।
प्रो. (डॉ.) राजन वर्मा
ने कहा कि भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। उन्होंने अभिभावकों, कोचों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
यह आयोजन खेल जगत में नई ऊर्जा, सकारात्मकता एवं युवा प्रतिभाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में मिशन प्रमुखों के 11वें सम्मेलन को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्री मोदी ने विदेशों में भारत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के साथ गहरे संबंध बनाते हुये प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देकर भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया है।…
मुख्यमंत्री मोहन यादव का सपना विक्रमादित्य वैदिक घड़ी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आम जनता तक इस वैदिक घड़ी के आकर्षण से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह लगभग 5:20 बजे जागरण किया। उनके सुइट में गुनगुना पानी पहले से ही रखा गया था। नित्यक्रिया के बाद उन्होंने अदरक वाली चाय का…
नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026।भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप (BSMG) के तत्वावधान एवं प्रोफेसर (डॉ.) राजन वर्मा , Ph.D, संस्थापक एवं CEO, भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप के कुशल मार्गदर्शन में नेशनल…
आम आदमी पार्टी के भीतर मचे सियासी भूचाल के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें 'आजाद समूह' में शामिल…
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरनगर (उत्तर 24 परगना) में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.…