पुलिस ने परिवार को मनाया, कुछ देर में होगा सूर्या का अंतिम संस्कार, गाजियाबाद में हिंदू लड़के की हत्या में बड़ा अपडेट
Updated on
30-05-2026 05:25 PM
गाजियाबाद के सूर्या चौहान मर्डर केस में परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
गाजियाबाद. गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है. परिवार ने मुख्य आरोपीके एनकाउंटर से पहले अंतिम संस्कार से मना कर दिया था. लेकिन पुलिस के समझाने के बाद परिवार अब अंतिम संस्कार के लिए मान गया है. कुछ ही देर में सूर्या की बॉडी को श्मशान ले जाकर उसका दाह संस्कार किया जायेगा. इससे सूर्या की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से बड़ी मांग की थी. उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी. अब आरोपी असद की लाश मेरे सामने चाहिए. बता दें कि सूर्या की डेड बॉडी घर पहुंच चुकी है. डीसीपी धवल जायसवाल परिवार को समझाने में जुटे थे. इस मामले में हिंदू संगठनों में भी उबाल देखने को मिल रहा है. हिंदू संगठनों की मांग है कि अगर मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर किया जाए और घर पर बुलडोजर चले. बजरंग दल ने पुलिस को एक घंटे की मोहलत दी है. बजरंग दल का कहना है कि अगर एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा. उधर सूर्या की मां ने भी कहा है कि जिस तरह से उनके बेटे को मारा गया है, वैसे ही असद का एनकाउंटर हो. परिवार ने भी साफ़ कहा है कि जब तक एनकाउंटर नहीं होगा, सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. सूर्या का शव घर पहुंच चुका है. हर किसी की आंखें नम हैं और चेहरे पर गुस्सा है.
गाजियाबाद के खोड़ा में हिन्दू लड़के सूर्या हत्याकांड मामले में एक्शन तेज हो गया. पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं. मुख्य आरोपी असद और उसका परिवार फरार चल रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं. इससे पहले सूर्या चौहान की हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपियों की सूर्या से बहस हो रही है. कई लड़के उसे घेरे खड़े हैं. इसी के बाद सूर्या की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन रंग को लेकर हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी. अब ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से सामने आया है. बकरीद के दिन हिन्दू लड़के को घर बुलाकर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना सामने आने के बाद से ही हिंदू संगठनों का आक्रोश चरम पर है. हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है.
मृतक सूर्य की मां के मुताबिक असद नाम के लड़के ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर बकरीद के दिन घर बुलाया था. अरशद ने सूर्या से पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते हुए देखा है. ‘नहीं’ कहने पर बच्चे पर चाकू से वार कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है. घटना से स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है. हालात देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पीड़ित मां ने इंसाफ की मांग की है.
सूर्या अपने परिवार के साथ खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी में रहता था. वह 11वीं का छात्र था. भाई यश ने बताया कि असद ने सूर्य को घर बुलाया था. उसके साथ आयुष और विक्की भी थे. घर बुलाकर उस पर चाकुओं से हमला किया गया. दोस्त विक्की ने बताया कि गुरुवार को असद ने उन्हें बकरीद पर घर बुलाया था. घर पहुंचने पर उसने सूर्या से पूछा कि क्या उसने बकरा हलाल होते देखा है. नहीं कहने पर उसने कहा कि आओ दिखाता हूं. जब सूर्या ने जाने से इनकार किया तो अरशद उसे गलियां देने लगा. जब सूर्या ने गली का विरोध किया तो उसने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए. भाई यश ने बताया कि जैसे ही जानकारी हुई हम सूर्या को लेकर
इंश्योरेंस या पेशेंट ट्रैप?मुंबई: Star Health Insurance के खिलाफ एक गंभीर आरोप सामने आया है, जिसने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — क्या हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां क्लेम पेमेंट…
बांग्लादेश की सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान से हुए दुर्व्यवहार को लेकर जानकारी मांगी है। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो के मुताबिक सरकार…
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…