Select Date:

प्रियंका गांधी का भाषण, अमित शाह की तिरछी मुस्कान... संसद के वो 24 मिनट जो बताते हैं कि लौट रही है हल्की-फुल्की नोंक झोंक

Updated on 17-04-2026 05:26 PM
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ तीखा रुख अपनाया. उन्होंने भाजपा पर महिला आरक्षण का श्रेय लेने का आरोप लगाया और विधेयक में ओबीसी वर्ग के अधिकारों को खत्म करने का आरोप लगाया. 
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर लंबी चर्चा हुई.पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ वायनाड से कांग्रेस की सांसद और महासचिव प्रियंका ने एकतरफा मोर्चा संभाला.माहौल हल्का रखा .यही नहीं भाषण में कई पंच लाइन ऐसी थीं कि पीएम मोदी और शाह भी मुस्कुराते दिखे..लेकिन भाषण में प्रियंका की मैच्योरिटी साफ दिखाई दे रही थी.प्रियंका जब बोल रही थीं तब शाह या बीजेपी के किसी भी नेता ने कोई भी टिप्पणी नहीं की और सभी बहुत ध्यान से नेता को सुनते दिखे 
महिला आरक्षण पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 'इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिलाओं के संरक्षण और आरक्षण के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी'

पीएम मोदी के भाषण पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब
नीली सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी में प्रियंका बीच बीच में मुस्कुरा रही थीं और पीएम मोदी और शाह को अपने निशाने पर भी ले रही थीं.प्रियंका ने शुरुआत से ही पीएम मोदी और बीजेपी को आड़े हाथों रखा.वह बोलीं- 'प्रधानमंत्री की आज की टिप्पणियों से ऐसा लगा जैसे भाजपा ही महिला आरक्षण की प्रणेता और सबसे बड़ी समर्थक रही है
उनके पूरे भाषण का विषय भी यही था, भले ही उन्होंने यह दावा किया कि वह इसका कोई श्रेय नहीं लेना चाहते' लेकिन 2018 में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने गुजारिश की कि महिला आरक्षण बिल 2019 में लागू हो जाना चाहिए. 
प्रियंका बोलीं कि 'मुझे लगता है पीएम मोदी राहुल गांधी का यहां मजाक तो उड़ा लेते हैं लेकिन घर जाकर उनकी बातों पर गौर करते हैं'  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.