Select Date:

दिल्ली में प्रदर्शन: योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का दावा, सांसद मनोज झा को हिरासत में लिया गया

Updated on 02-10-2026 01:29 PM
राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दावा किया है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने जा रहे आरजेडी सांसद मनोज झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, '' बौखलाई सरकार ने जंतर-मंतर सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे राज्यसभा सांसद मनोज झा को हिरासत में लिया.''

प्रदर्शन का आह्वान करने वाले लोगों से एक वकील प्रशांत भूषण ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा. ‘’दिल्ली पुलिस ने मोदी/शाह के आदेश पर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए मध्य दिल्ली को बंद कर दिया है.’’

उन्होंने लिखा, ''11 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है, निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है! पुलिस ने जंतर-मंतर की घेराबंदी कर दी है और वहां लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है. सांसद मनोज झा को भी हिरासत में लिया गया है.''

प्रशांत भूषण ने लिखा, ''यह सब गांधी जयंती के दिन हो रहा है! मोदी/शाह यह नहीं समझते कि इससे लोगों में और गुस्सा पैदा होगा और ज्यादा लोग सड़कों पर उतरेंगे. वे कितने लोगों को प्रदर्शन करने से रोक सकते हैं और कितने लोगों को हिरासत में ले सकते हैं? आखिरकार वे स्थिति संभालने में असमर्थ हो जाएंगे!’’

दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

इस प्रदर्शन का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ताओं,छात्र नेताओं ने किया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
गुरुग्राम | 2 अक्टूबर 2026श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अपनी प्रिय माँ स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौकसे की जन्म जयंती के अवसर पर ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ का आयोजन किया गया। इस पहल…
 02 October 2026
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.इस प्रदर्शन का आयोजन…
 02 October 2026
दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट पर रोक लगा दी है.दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि नीचे दिए गए…
 02 October 2026
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले सैन्य गठबंधन ने हूती विद्रोहियों पर मदीना में एक बिजली वितरण स्टेशन पर ड्रोन हमला करने का आरोप…
 02 October 2026
राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दावा किया है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने जा रहे आरजेडी सांसद मनोज झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
 02 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए बढ़े रहे आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
 01 October 2026
अमरोल वाले महावीर (बड़े हनुमान) जी की कृपा से 11 से 17 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजनराष्ट्र एवं जनकल्याण की कामना के साथ जुटेंगे संत समाज और…
 01 October 2026
योग गुरु रामदेव के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने पलटवार किया है। शौकत ने योग गुरु रामदेव को सलाह देते हुए कहा कि हमारे और…
 01 October 2026
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का शो यादें हास्य, भावनाओं और अप्रत्याशित परिस्थितियों का अनूठा मिश्रण पेश करते हुए, दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। डॉ. देव (इक़बाल खान)…
Advt.