Select Date:

जंतर-मंतर पहुंचने से पहले सौरभ भारद्वाज, आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता हिरासत में

Updated on 02-10-2026 01:28 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए बढ़े रहे आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं को हिरासत में लिया है उनमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, नेता संजीव झा शामिल हैं.

हिरासत में लिए जाने के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''मोदी जी, सवालों से इतना मत डरिए. बाहर आइए और देश को जवाब दीजिए.''

इससे पहले उन्होंने कहा, ''जेन ज़ेड, महिलाएं और युवा जंतर-मंतर पहुंचकर चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे.''

उन्होंने कहा, ''विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन पुलिस हमें बता रही है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. जबकि छह दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी थी.''

दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

इस प्रदर्शन का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ताओं,छात्र नेताओं ने किया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
गुरुग्राम | 2 अक्टूबर 2026श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अपनी प्रिय माँ स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौकसे की जन्म जयंती के अवसर पर ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ का आयोजन किया गया। इस पहल…
 02 October 2026
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दो अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.इस प्रदर्शन का आयोजन…
 02 October 2026
दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट पर रोक लगा दी है.दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि नीचे दिए गए…
 02 October 2026
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले सैन्य गठबंधन ने हूती विद्रोहियों पर मदीना में एक बिजली वितरण स्टेशन पर ड्रोन हमला करने का आरोप…
 02 October 2026
राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने दावा किया है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने जा रहे आरजेडी सांसद मनोज झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
 02 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए बढ़े रहे आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले…
 01 October 2026
अमरोल वाले महावीर (बड़े हनुमान) जी की कृपा से 11 से 17 अक्टूबर तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजनराष्ट्र एवं जनकल्याण की कामना के साथ जुटेंगे संत समाज और…
 01 October 2026
योग गुरु रामदेव के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने पलटवार किया है। शौकत ने योग गुरु रामदेव को सलाह देते हुए कहा कि हमारे और…
 01 October 2026
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का शो यादें हास्य, भावनाओं और अप्रत्याशित परिस्थितियों का अनूठा मिश्रण पेश करते हुए, दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। डॉ. देव (इक़बाल खान)…
Advt.