Select Date:

'मेरा घर, मेरी रूह है पंजाब, पिक्चर अभी बाकी...' राघव चड्ढा ने जारी किया राज्यसभा में उठाए मुद्दों का वीडियो

Updated on 05-04-2026 03:08 PM
पंजाब की सियासत में अपनी निष्ठा पर उठ रहे सवालों के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक भावुक और आक्रामक वीडियो संदेश जारी किया है. करीब 3 मिनट के इस वीडियो के जरिए राघव ने उन तमाम आरोपों का जवाब दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दों पर चुप्पी साधे रखी. 

चड्ढा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरे उन साथियों के लिए जिन्हें यह कहने को मजबूर किया गया कि राघव पंजाब के मुद्दे उठाने में विफल रहे, यह एक छोटा सा ट्रेलर है... पिक्चर अभी बाकी है.
वीडियो में राघव चड्ढा ने पंजाब को केवल एक राजनीतिक मुद्दा मानने से इनकार करते हुए कहा कि पंजाब उनका घर, उनका कर्तव्य और उनकी रूह है 
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से आप के कई नेताओं ने राघव पर आरोप लगाए थे कि वे राज्यसभा में पंजाब के किसानों और राज्य की समस्याओं को नहीं उठाते. यहां तक कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद 'कम्प्रोमाइज्ड' (समझौतावादी) तक कह दिया था 


पंजाब से जुड़े मुद्दों का वीडियो

अब राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो जारी किया है, उसमें उन्होंने संसद में उठाए गए पंजाब से जुड़े मुद्दों के वीडियो क्लिप साझा किए हैं. वीडियो में राघव ने वो अंश दिखाए हैं जिनमें वो किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों के कर्ज और बढ़ती लागत, पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता, पंजाब में गिरते भूजल स्तर, एयर पॉल्यूशन, कैंसर मरीजों के इलाज के लिए भटिंडा-बीकानेर ट्रेन, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कमी, धार्मिक स्थलों के लिए कॉरिडोर, और पंजाब के रुके हुए फंड जैसे मुद्दे उठा रहे हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.