खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बांध सकते हैं राखी
Updated on
28-08-2026 01:10 PM
रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं जिसे राखी के नाम से जाना जाता है। बता दें ये पवित्र त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन यानी सावन के आखिरी दिन पर मनाया जाता है और इस साल यह 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है और साथ में पंचक भी। ऐसे में बहनें इस चीज को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि वे चंद्र ग्रहण और पंचक के साये में राखी कब बांध पाएंगी। तो सबसे पहले तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि राखी के दिन लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का इस त्योहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं अगर पंचक की बात करें तो इस दिन सामान्य पंचक रहेगा, जिसे अशुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में बहन-भाई बिना किसी टेंशन के राखी का त्योहार मना सकेंगे।
रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन भर मौजूद रहेगा। बहनें सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। लेकिन अगर राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो मुहूर्त सुबह 05:57 से 09:48 बजे तक रहेगा।
रक्षाबंधन पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा?
रक्षाबंधन पर यानी 28 अगस्त 2026 को राहुकाल 10:46 AM से 12:22 PM बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में राखी बांधने से बचना होगा।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित संस्मरण किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' को लेकर प्रकाशन कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बयान जारी कर बताया है कि वो भारत…
प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से लेकर जातीय जनगणना और Gen-Z (युवाओं) की नाराजगी जैसे मुद्दे देश की राजनीति के केंद्र में हैं. विपक्ष का दावा है कि इन ज्वलंत…
रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं जिसे राखी के नाम से जाना जाता है।…
नेपाल और तिब्बत के सीमांत इलाक़े में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों ने ग्लेशियर टूटने को एक बड़ी वजह बताया है.वैज्ञानिकों ने बीबीसी को बताया कि शुरुआती जांच पता…
सुख-शांति भवन में राजयोग ध्यान द्वारा शांति, शक्ति, साहस और सुरक्षा के शुभ संकल्प प्रेषित भोपाल। नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर के टूटने से आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई…
भोपाल। रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर अंतरिक्ष में एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण या डीप पार्शियल लुनर इकलिप्स लगने जा रहा है, जिसमें चंद्रमा का 96.3 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की घनी…