Select Date:

रायपुर: यूसीसी से नहीं बिगड़ेगा आदिवासियों का ताना-बाना, महिला आयोग ने भी दिए सुझाव

Updated on 02-09-2026 02:46 PM
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें प्रदेश की आदिवासी सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखा जा रहा है। यूसीसी के प्रारूप को तैयार करने वाली समिति ने आदिवासी समाज को आश्वस्त किया है कि उनका सामाजिक ताना-बाना सुरक्षित रहेगा।
विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कहना है कि यूसीसी लागू होने से आदिवासियों की परंपराएं समाप्त हो जाएंगी। राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में मंगलवार को आयोजित परिचर्चा में बस्तर से सरगुजा तक के आदिवासी प्रतिनिधियों और विभिन्न आयोगों के पदाधिकारियों ने विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों पर अपने सुझाव दिए।

कंवर, गोंड, बैगा और उरांव जनजातियों के प्रतिनिधियों ने यूसीसी में आदिवासी समाज की पारंपरिक प्रथाओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विवाह पंजीयन, संपत्ति के अधिकार और लिव-इन संबंधों जैसे मुद्दों पर भी सुझाव दिए।

महिला आयोग ने भी दिया सुझाव

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू ने महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने भरण-पोषण के अधिकार सहित कई मुद्दों पर समान कानून की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने लोककला और जनजातीय विरासत को सुरक्षित रखने के साथ महिलाओं को वैवाहिक और संपत्ति संबंधी अधिकारों में समानता देने का सुझाव दिया। यूसीसी समिति के सदस्य एमके राउत, मोहन पवार, ज्योति रानी सिंह और सदस्य सचिव श्याम धावड़े ने सभी सुझावों को दर्ज किया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 September 2026
बिलासपुर की जिला न्यायाधीश आदित्य जोशी की अदालत ने एक महिला को आदेश दिया है कि वह जमीन की बिक्री के करार के अनुसार रजिस्ट्री और पंजीकरण कराए। महिला ने…
 02 September 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी पति का अपनी बूढ़ी और बीमार मां को छोड़कर कहीं और जाने से इंकार करना यह पत्नी के प्रति क्रूरता नहीं माना…
 02 September 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले की जांच अब दुर्ग में पूर्व पटवारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत…
 02 September 2026
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें प्रदेश की आदिवासी सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखा जा रहा है। यूसीसी के प्रारूप…
 01 September 2026
गांव से लेकर शहरों तक सड़कों का जाल बिछाने और बेहतर कनेक्टिविटी के सरकारी दावों की पोल सूरजपुर जिले की बदहाल सड़कों ने खोल दी है। जिले में हाईवे से…
 31 August 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मनी लांड्रिंग और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से जुड़े मामले में छह अचल संपत्तियों को चार करोड़ 36 लाख पांच हजार 780 रुपये की फिक्स्ड डिपाजिट…
 31 August 2026
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कुरुद के संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा वहां के मासूम बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को भुगतना पड़…
 31 August 2026
बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने फैसले की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले 31 अगस्त को जगदलपुर स्थित जिला…
 30 August 2026
नगर निगम जोन-छह के रावतपुरा फेस-दो में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 113 बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए हैं। निगम ने संबंधित लोगों को निर्माण कार्य…
Advt.