Select Date:

"सड़क है या कोई जानलेवा गड्ढा?" बारिश के बाद नरक बना सफर, सूरजपुर में बदहाल सड़कों से उबला जनाक्रोश

Updated on 01-09-2026 03:36 PM
गांव से लेकर शहरों तक सड़कों का जाल बिछाने और बेहतर कनेक्टिविटी के सरकारी दावों की पोल सूरजपुर जिले की बदहाल सड़कों ने खोल दी है। जिले में हाईवे से लेकर ग्रामीण सड़कों तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बारिश के बाद सड़कों की स्थिति और खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क और गड्ढे में फर्क करना मुश्किल हो गया है। जर्जर सड़कों पर सफर करना लोगों की मजबूरी बन गया है। यही वजह है कि खराब सड़को को लेकर आये दिन चक्काजाम की वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है।

सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। अचानक गड्ढे सामने आने से वाहन अनियंत्रित होकर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर है, जहां सड़क खराब होने के कारण गांवों से मुख्य मार्ग तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के बाद गुणवत्ता की निगरानी और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण कुछ ही समय में सड़कें उखड़ने लगती हैं। विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

हादसों के बाद भी नहीं जाग रहा प्रशासन

जिले में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। हालांकि हर दुर्घटना के लिए सड़क की खराब स्थिति को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन जर्जर सड़कें हादसों का जोखिम जरूर बढ़ा रही हैं। लोगों का कहना है कि सड़कें सिर्फ आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास की पहली सीढ़ी हैं। ऐसे में गड्ढों से भरी सड़कों के बीच विकास के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 September 2026
गांव से लेकर शहरों तक सड़कों का जाल बिछाने और बेहतर कनेक्टिविटी के सरकारी दावों की पोल सूरजपुर जिले की बदहाल सड़कों ने खोल दी है। जिले में हाईवे से…
 31 August 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मनी लांड्रिंग और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से जुड़े मामले में छह अचल संपत्तियों को चार करोड़ 36 लाख पांच हजार 780 रुपये की फिक्स्ड डिपाजिट…
 31 August 2026
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कुरुद के संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा वहां के मासूम बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को भुगतना पड़…
 31 August 2026
बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने फैसले की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले 31 अगस्त को जगदलपुर स्थित जिला…
 30 August 2026
नगर निगम जोन-छह के रावतपुरा फेस-दो में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 113 बिल्डरों को नोटिस जारी किए गए हैं। निगम ने संबंधित लोगों को निर्माण कार्य…
 28 August 2026
सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर नेटवर्क की समस्या अब शिक्षकों की हाजिरी में बाधा नहीं बनेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्या समीक्षा केंद्र एप को अपग्रेड कर ऑफलाइन…
 28 August 2026
जिले के बीहड़ क्षेत्र से रक्षाबंधन पर भाईचारे और बदलाव की भावुक तस्वीर सामने आई। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने जिला रिजर्व…
 28 August 2026
गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी…
 28 August 2026
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की खदान में सोमवार रात पे-लोडर में आग लगने से मशीन को भारी नुकसान पहुंचा। 70203 नंबर का पे-लोडर शेल पत्थर उठाव के काम में लगाया गया…
Advt.