Select Date:

'राम मंदिर पूजन में मोदी की सीता कहां थीं?' कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का विवादित सवाल

Updated on 02-08-2026 11:12 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी अपने एक नए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी जिंदगी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही अयोध्या के राम मंदिर पूजन को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की है. उनके इस बयान के बाद देश का राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है.

प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए रामायण का एक पौराणिक प्रसंग सुनाया. उन्होंने कहा कि जब भगवान श्री राम ने अश्वमेघ यज्ञ किया था, तब माता सीता उनके साथ नहीं थीं. लेकिन धार्मिक नियमों का पालन करने के लिए भगवान राम ने माता सीता की एक प्रतिमा अपने बगल में रखवाई थी.

इसी बात का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं तो टीवी पर ढूंढता ही रह गया. जब मोदी जी मंदिर का पूजe कर रहे थे, तो हमें वहां सीता मैया कहीं दिखाई नहीं पड़ीं.' उन्होंने आगे कहा कि उस समय राम की सीता कौन थीं और आज मोदी जी की सीता कौन हैं, इसका फैसला तो खुद मोदी जी ही कर रहे हैं.

'बीजेपी ने नहीं, कोर्ट के आदेश से बना मंदिर'
प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को देने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बीजेपी की वजह से नहीं बना है. यह मंदिर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले और आदेश के बाद बना है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की मजबूरी थी कि उसे मंदिर का काम आगे बढ़ाना पड़ा. लेकिन पार्टी ने धर्म से ज्यादा राजनीति को तवज्जो दी.

कांग्रेस नेता ने मंदिर के निर्माण कार्य और उसके उद्घाटन पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतने की जल्दी थी. उन्हें मंदिर या धार्मिक परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं था.

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव करीब देखकर बीजेपी ने आनन-फानन में अधूरे मंदिर का ही पूजन करवा दिया. उस समय न तो मंदिर का मंडप पूरा बना था और न ही शिखर पर झंडा फहराया गया था. धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से अधूरे मंदिर में पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है.

कांग्रेस नेता बोले-जनता ने सिखाया सबक
प्रमोद तिवारी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को भी इस मुद्दे से जोड़ा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने तमाम चालाकियां कीं और बहुत धांधली करने की कोशिश की. लेकिन इसके बावजूद जनता ने उन्हें नकार दिया. उनकी सीटें 306 से घटकर काफी कम रह गईं.

उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों को देश की जनता समझ चुकी है. बीजेपी के लिए राम मंदिर सिर्फ एक चुनावी मुद्दा था, जबकि देश के आम लोगों के लिए यह आस्था का विषय है.

प्रमोद तिवारी के इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने भी उन पर पलटवार करना शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री की निजी जिंदगी को खींचने और धार्मिक आस्था पर सवाल उठाने को लेकर बीजेपी नेताओं ने इसे कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता बताया है. फिलहाल, इस बयान को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
छत्तीसगढ़ के सीनियर IAS अधिकारी अमित कटारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने बीजेपी के सीनियर नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से…
 02 August 2026
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है. कुछ ही समय पहले दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने वाले मस्क की नेटवर्थ अब SpaceX के…
 02 August 2026
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी अपने एक नए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 01 August 2026
भारतीय रेलवे में बिना टिकट या जनरल टिकट लेकर स्लीपर और AC कोच में यात्रा करने वालों की मनमानी के मामले अक्सर सामने आते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल…
 01 August 2026
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन जब विरोध की भाषा सड़क छाप गालियों और किसी की स्वर्गीय मां को अपमानित करने तक गिर जाए, तो वह ‘कल्चरल शॉक’…
 01 August 2026
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने मुल्क की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए मोहसिन नक़वी ने कहा…
 01 August 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने शनिवार को कहा कि जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिशों में वजहें न बताना जजों के साथ अन्याय है और यह…
 01 August 2026
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) प्रमुख…
 01 August 2026
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतकंवादी हमले में दो प्रवासी मजदूर मारे गए हैं। ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकवादियों ने पहले उनका धर्म पूछा, हिंदू होने की पुष्टि की,…
Advt.