नियुक्ति में वजह न बताने से आते हैं अयोग्य जज', जस्टिस भुइयां ने कॉलेजियम पर कह दी बहुत बड़ी बात
Updated on
01-08-2026 05:25 PM
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने शनिवार को कहा कि जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिशों में वजहें न बताना जजों के साथ अन्याय है और यह जनहित के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कॉलेजियम के फैसलों में इस तरह की पारदर्शिता की कमी से ऐसे अयोग्य उम्मीदवार न्यायपालिका में आ जाते हैं, जो बाद में असंवैधानिक बातें कहते हैं। यह जज कानूनी थिंक-टैंक 'विधि' की JALDI पहल की रिपोर्ट 'द ज्यूडिशियल ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स: असेसिंग डिस्क्लोजर ऑफ इन्फॉर्मेशन बाय द सुप्रीम कोर्ट एंड द हाई कोर्ट्स' के लॉन्च पर आयोजित एक पैनल चर्चा में बोल रहे थे।
वजहें न बताकर कॉलेजियम जजों से अन्याय: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां ने कहा, 'वजहें न बताकर कॉलेजियम असल में उन कई जजों के साथ अन्याय करती है जो सच में बेहतरीन हैं और जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। इसके उलट, वजहें छिपाने से हम ऐसे लोगों के लिए न्यायपालिका में जगह बनाते हैं जो बाद में लोगों के समूहों की तुलना 'चींटियों' से कर सकते हैं और ऐसी बातें कह सकते हैं जो पूरी तरह से असंवैधानिक हैं और संविधान के मूल्यों के खिलाफ हैं।'
वजहें न बताकर कॉलेजियम असल में उन कई जजों के साथ अन्याय करती है जो सच में बेहतरीन हैं और जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। इसके उलट वजहें छिपाने से हम ऐसे लोगों के लिए न्यायपालिका में जगह बनाते हैं जो बाद में लोगों के समूहों की तुलना चींटियों से कर सकते हैं और ऐसी बातें कह सकते हैं जो पूरी तरह से असंवैधानिक हैं और संविधान के मूल्यों के खिलाफ हैं।
जस्टिस उज्ज्वल भुइयां
जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने बच्चों पर सुना दी बड़ी बात
जस्टिस भुइयां ने कहा-'हमारे देश में हमें सिखाया जाता है कि छोटे से छोटे जानवर को भी नुकसान न पहुंचाएं, चींटियों को भी न मारें। लेकिन आपकी संस्कृति में बच्चों को कम उम्र से ही जानवरों को काटे जाने या मारे जाने का दृश्य दिखाया जाता है। आप उनसे सहनशील और दयालु होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?'
जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक पूर्व जज के 2024 में VHP के एक कार्यक्रम में दिए गए विवादित भाषण का उदाहरण दिया, जिसमें उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ इशारों-इशारों में कुछ बातें कही थीं।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने मुल्क की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए मोहसिन नक़वी ने कहा…
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने शनिवार को कहा कि जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिशों में वजहें न बताना जजों के साथ अन्याय है और यह…
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) प्रमुख…
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतकंवादी हमले में दो प्रवासी मजदूर मारे गए हैं। ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकवादियों ने पहले उनका धर्म पूछा, हिंदू होने की पुष्टि की,…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने शुक्रवार शाम दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और दक्षिण कश्मीर के…