Select Date:

क्राइम ब्रांच के समन पर आज पेश नहीं होंगे सौरव दास-आशुतोष रांका

Updated on 22-10-2026 09:26 PM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता सौरव दास और आशुतोष रांका गुरुवार को जांच में शामिल नहीं होंगे. दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्राइम ब्रांच को सूचित किया है कि वे आज की जांच में शामिल नहीं हो सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तारीख और समय में बदलाव के साथ नया समन जारी करेगी. 

बता दें, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को समन जारी किया था. पुलिस ने दोनों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया था.

दोनों को राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में दोपहर 12 बजे उपस्थित होना था, जहां उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जानी है और उनके बयान दर्ज किए जाने हैं.

वहीं, बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आशुतोष रांका और सौरव दास को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था.

कोर्ट में दोनों को लिखित में हलफनामा दिया कि जब तक जंतर-मंतर का क्षेत्र डी-नोटिफाई रहेगा, वे वहां न तो शांति भंग करेंगे और न ही किसी प्रदर्शन का आह्वान करेंगे.

14 अक्टूबर को लिया था हिरासत में 

सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 170 के तहत हिरासत में लिया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने प्रतिबंधित और डी-नोटिफाइड घोषित हो चुके जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर बिना अनुमति प्रवेश किया और पूर्व में भरे गए शांति बॉन्ड का उल्लंघन किया.

इसके बाद, 19 अक्टूबर को उनकी कस्टडी 2 दिन के लिए बढ़ाई गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी हस्तक्षेप से इनकार करते हुए उन्हें एसईएम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने का निर्देश दिया था.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 October 2026
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच प्रदशनकारियों को एक ऐसी सलाह दी है, जिसको लेकर उन्होंने खुद को गालियां दिए जाने…
 22 October 2026
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और इजरायल के मजबूत रणनीतिक संबंधों और आतंकवाद…
 22 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता सौरव दास और आशुतोष रांका गुरुवार को जांच में शामिल नहीं होंगे. दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्राइम ब्रांच…
 22 October 2026
पीस बॉन्ड का नाम सुनते ही ऐसा लगता है कि शांति कायम रखने के लिए किसी वादे पर हस्ताक्षर कराया गया है. लेकिन लोकतंंत्र में विरोध के अधिकार को शांति…
 22 October 2026
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान आर वाड्रा ने कहा है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस ने उनकी फ़ोटो प्रदर्शनी से विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें हटाने के लिए मजबूर…
 22 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को बुधवार को अदालत ने ज़मानत दे दी. बाद में बुधवार देर रात वे जेल से रिहा हो गए.दोनों को…
 22 October 2026
कंपनी के एजेंसी कारोबार में महिला एडवाइजर की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत30 सितंबर, 2026 तक कंपनी से जुड़ीं 78,000 से अधिक महिला एडवाइजर्समुंबई, अक्टूबर 2026: नवरात्रि के अवसर पर आईसीआईसीआई लाइफ…
 21 October 2026
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की एक अहम कड़ी सामने आई है. जांच के मुताबिक, इस पूरे केस में केवल हथियार…
 21 October 2026
बैंक ने डेटा लीक की जांच भी शुरू कर दी है. बैंक ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी.बैंक ने बताया कि डार्क वेब पर लीक डेटा…
Advt.