एसबीआई डेटा लीक: क्या हुआ और खाताधारक अब क्या करें?
Updated on
21-10-2026 07:10 PM
बैंक ने डेटा लीक की जांच भी शुरू कर दी है. बैंक ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी.
बैंक ने बताया कि डार्क वेब पर लीक डेटा में से 3,897 कस्टमर रिकॉर्ड्स में पर्सनली आइडेंटिफिएबल इनफॉर्मेशन (पीआईआई) पाई गई है. पीआईआई का मतलब है नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, आधार या बैंक CIF नंबर जैसी डिटेल्स हैं.
बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को एक फ़ाइलिंग में बताया है कि इस डेटा के उजागर होने से ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. बैंक ने कहा है कि ऐसे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा सकती है.
हालांकि बैंक ने कहा है कि इस घटना से निपटने और इसके असर को सीमित करने के लिए उसने अपनी निर्धारित प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं.
बैंक ने कहा कि इस घटना का उसके कारोबारी कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन या कारोबार की निरंतरता पर कोई अहम असर नहीं पड़ा है.
बैंक के मुताबिक़, उसके प्रमुख कामकाज बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से जारी हैं.
बैंक ने बताया कि डार्क वेब पर उपलब्ध लगभग 3.75 लाख रिकॉर्ड की शुरुआती जांच में 3,897 रिकॉर्ड ऐसे मिले, जिनमें लोगों की पहचान से जुड़ी निजी जानकारियां शामिल थीं
बैंक ने बताया है कि डार्क वेब पर ग्राहकों के जो डेटा लीक हुए हैं उनमें उनके नाम, लिंग, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और घर के पते शामिल हैं.
रिकॉर्ड में बैंक की शाखा और ग्राहक सूचना फ़ाइल (सीआईएफ) से जुड़े पहचान नंबर, लीड आईडी और लोन और लीड रिकॉर्ड से संबंधित मेटाडेटा भी शामिल हैं.
एसबीआई ने बताया कि उसे 16 अक्तूबर को अपने थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर डिफेंस साइबर एजेंसी और सीईआरटी-इन से डार्क वेब पर डेटा होने की आशंका के बारे में अलर्ट मिले थे.
बैंक ने कहा है कि उसने साइबर सुरक्षा संबंधी घटना से निपटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
उसने इस मामले में सीईआरटी-इन से मान्यता प्राप्त एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी नियुक्त की है.
क्या ग्राहकों का अकाउंट हैक हुआ है?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अभी डार्क वेब पर मिली ग्राहकों की जानकारियों की प्रामाणिकता और उनके संभावित स्रोतों की जांच कर रहा है.
ग्राहकों को सतर्क रहना चाहिए, लेकिन यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि उनके बैंक अकाउंट हैक हो गए हैं.
हालांकि, डेटा लीक होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के पासवर्ड, पिन या बैंक खातों तक पहुंच भी हासिल कर ली गई है.
ग्राहकों को ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही संदिग्ध कॉल या लिंक से भी सावधान रहना चाहिए.
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की एक अहम कड़ी सामने आई है. जांच के मुताबिक, इस पूरे केस में केवल हथियार…
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को बुधवार को अदालत ने जमानत दे दी.दोनों को जंतर-मंतर पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। सोमवार को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने सौरव…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा है कि पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ही आंदोलन से जुड़े बड़े फैसले लेते थे।…
दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों से मिलकर लड़ने का संदेश दिया. रावण दहन के…
तमिलनाडु की सी. जोसेफ विजय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए राज्य कोष से…
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपने दोनों नेताओं को याद कर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके…