Select Date:

वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा, 24 मौतों से परिजन बेहाल; अस्पतालों में नौ घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग

Updated on 19-04-2026 01:30 PM
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतकों की संख्या में और इजाफा हो गया है।
अस्पतालों में 9 घायलों का इलाज जारी
रायगढ़ जिले के अलग-अलग अस्पतालों में फिलहाल 9 घायलों का उपचार जारी है। इनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है, लेकिन हर गुजरते पल के साथ परिजनों की चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही है।
जिंदल अस्पताल में भर्ती अधिक मरीज
जिले के जिंदल अस्पताल में 6 मरीज भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के बाहर परिजन अपने अपनों के स्वस्थ होने की उम्मीद में डटे हुए हैं और लगातार दुआ कर रहे हैं।

कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस भीषण हादसे में कई परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्य को खो दिया है। अब तक कुल 35 मजदूर गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकांश पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।
14 अप्रैल को हुआ था विस्फोट
यह हादसा 14 अप्रैल की दोपहर वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर-1 में ट्यूब फटने से हुआ था। विस्फोट इतना तेज था कि बॉयलर की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा।

जांच में लापरवाही के संकेत
प्रारंभिक जांच में प्लांट में तकनीकी खामियों और लापरवाही के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि समस्याओं के बावजूद संचालन जारी रखा गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
 16 April 2026
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
 16 April 2026
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…
 16 April 2026
 दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा 'बायोडिग्रेडेबल पोषक कप' विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने…
Advt.