Select Date:

आंधी-तूफान का जारी रहेगा तांडव, UP में कब से मिलेगी राहत; जानें मॉनसून का भी ताजा हाल

Updated on 31-05-2026 01:47 PM
उत्तर भारत को पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजस्थान में चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, अलवर और सीकर जिलों में तेज धूलभरी आंधी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई शहरों में धूल और रेत के घने गुबार छा जाने से दृश्यता शून्य हो गई और लोगों को दिन में ही वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश में एक जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 31 मई को मॉनसून अरब सागर, लक्षद्वीप, कोमोरिन और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे चुका है। अगले 4-5 दिनों में इसके केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ ही उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भयंकर चक्रवाती आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली और हरियाणा में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की आशंका है। इसके साथ ही आज यहां ओले गिरने और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। 31 मई से 1 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा।
यूपी में बढ़ेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में भी आज भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। पूरे यूपी में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है। 1 जून तक राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 31 मई से 5 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत यानी कि दिल्ली, हरियाणा, यूपी में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी दोबारा परेशान करेगी।
बिहार में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आज यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। राज्य में 1 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। झारखंड में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी चलने का अलर्ट है। 31 मई को भी यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राज्य में 31 मई से 5 जून तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2026
उत्तर भारत को पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और…
 30 May 2026
कॉलेज में दाख़िले के लिए होने वाली सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा शनिवार को कुछ सेंटर्स पर देर से शुरू होने के बाद विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं.उधर, परीक्षा आयोजित करने…
 30 May 2026
गाजियाबाद के सूर्या चौहान मर्डर केस में परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकारगाजियाबाद. गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है. परिवार ने मुख्य आरोपीके…
 30 May 2026
ईरान ने दावा किया है कि उसने इस हफ्ते की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने के लिए एक नया एयर डिफेंस…
 29 May 2026
नीट पेपर लीक मामले में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले पर नजर रख रहे हैं. शुक्रवार…
 28 May 2026
भारतीय शेयर बाजार का माहौल खराब है, पिछले करीब 20 महीने से बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा है. इस बीच अब निवेशकों का धैर्य जवाब दे रहा है,…
 28 May 2026
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली…
 27 May 2026
आज का शासन अंग्रेजों जैसा त्रासदायी-भूपेंद्र सिंह मोहासासागर 27 मई2026जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि…
 27 May 2026
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को वैध ठहराया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह चुनाव आयोग की ओर से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संवैधानिक…
Advt.