Select Date:

बिहार में CM के नाम पर सस्पेंस खत्म! JDU समर्थकों ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लगाए पोस्टर

Updated on 12-04-2026 03:02 PM
बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने के बाद राजनीतिक गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है. इस बीच जनता दल युनाईटेड (जेडीयू) के समर्थक चाहते हैं कि सूबे की कमान निशांत कुमार संभालें.
ऐसे में जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा पटना में अगले मुख्यमंत्री के रूप में निशांत कुमार के नाम के पोस्टर, होडिंग लगा दिए गए हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए होडिंग में निशांत कुमार के फोटो पर 'नेक्सट सीएम ऑफ बिहार' लिखा हुआ नजर आ रहा है. साथ ही इसमें मांग की गई है कि निशांत कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री हों. 

'अब आपकी परछाईं स्वरूप, युवा जनसेवक निशांते कुमार चाहिए'
बिहार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ गई है. पार्टी कार्यकर्ता की तरफ से लगाए होडिंग में लिखा गया है कि बिहार में ना तो बुलडोजर बवाल, और ना ही 'दंगा-फसाद' चाहिए... हे लोकनाथ अब आपकी परछाईं स्वरूप, युवा जनसेवक निशांते कुमार चाहिए.
वहीं पोस्टर में यह भी लिखा है कि नीतीश कुमार का मिशन अधूरा... निशांत कुमार ही करेंगे पूरा. मिशन विकसित बिहार-2040. बता दें कि इस तरह के कई होडिंग पटना की सड़कों पर लगाए गए हैं. होडिंग के लगाए जाने के बाद सूबे की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. कार्यकर्ताओं द्वारा निशांत कुमार को सीएम बनाने के लिए समर्थक और कार्यकर्ता अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं.

अलग-अलग माध्यम से उठाई जा रही मांग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और संभवतः भाजपा के नेतृत्व वाली मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा जारी है. इस बीच निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की यह मांग पोस्टर, नारों और सार्वजनिक प्रदर्शनों के माध्यम से बार-बार उठाई जा रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर उनके समर्थन में नारे लगाए.

जेडीयू नेता संजय झा ने दी प्रतिक्रिया
जेडीयी नेता संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार की बात है मैं स्पष्ट कर देता हूं कि जो 2025 से 30 के लिए हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के लिए गए थे. इसमें सबका सहयोग रहा. पांचों दलों समेत प्रधानमंत्री मोदी का लगातार दौरा हुआ. उन्होंने कहा कि अगली जो सरकार बनेगी वह नीतीश कुमार की जो नीति है, जो उनके विचार हैं, उनको जो काम है उसी को यह सरकार आगे बढ़ाएगी. 

उन्होंने आगे कहा कि नई सरकार को नीतीश कुमार का मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा मिलता रहेगा. जहां भी सरकार को जरूरत होगी. इसलिए यह नहीं है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं हैं तो उनका काम वह बिहार में रहकर देखेंगे. जब संसद सत्र होगा तो वह उसके लिए दिल्ली जाएंगे. उनका लगाव बिहार से है. 

विरोधियों को लेकर क्या बोले संजय झा
विरोधियों द्वारा नीतीश कुमार के लिए जताई जा रही चिंता पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्हें चिंता थी कि इस पार्टी का क्या होगा. संजय झा ने कहा कि यह पार्टी नीतीश कुमार की ईमानदारी से बनाई हुई पार्टी है. उन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी का निर्माण किया है. 20 साल से जदयू ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम किया है. वह बिहार की जनता के दिल में अपने काम से उतरा हुई है. जेडीयू को दिल से मिटा दोगे. नीतीश कुमार को लोगों के दिल से निकाल दोगे.

उन्होंने आगे कहा कि यह संभव नहीं है. इसके लिए दूसरा जन्म लेना पड़ेगा, क्योंकि बिहार की 14 करोड़ जनता के दिल में नीतीश कुमार और जदयू है. उन्होंने कहा कि अपने काम की वजह से है. भ्रष्टाचार की वजह से नहीं है. इतिहास इस बात का गवाह होगा कि नेता कैसे जिए, काम किया और सेवा की. मुख्यमंत्री के रूप में 20 साल और मंत्रिमंडल में 15 साल बिताने के बाद, नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका में सिर्फ दो कमरों का मकान है. उनका बस इतना ही है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.