छत्तीसगढ़ के मुंगेली में महामाया मंदिर चोरीकांड का पर्दाफाश, 1.75 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
Updated on
20-07-2026 07:33 PM
जिले में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का मुंगेली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम कंतेली और कोदवाबानी स्थित महामाया मंदिरों में हुई चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 1.75 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
मामले में एक पुरुष और एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य पहले से ही अन्य प्रकरण में पोड़ी जेल में बंद हैं।
पूछताछ में आरोपितों ने कबीरधाम जिले के सिल्हाटी स्थित महादेव मंदिर में हुई चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह की अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अज्ञात आरोपितों की पहचान कर चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई पतासाजी के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार कंतेली स्थित आदि श्री महामाया मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि सुरेश यादव ने 29 जून को थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रदेश की अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत और रामभक्ति की अनूठी परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। रामनामी समुदाय के जीवन, आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म 'राम-नामी'…
जिले में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का मुंगेली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम कंतेली और…
छत्तीसगढ़ विधानसभा में महतारी वंदन योजना के पोर्टल को फिर से खोलने की तारीख को लेकर आज सदन में तीखी नोकझोंक हुई। सरकार पोर्टल खुलने की कोई भी निश्चित तारीख…
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी और अनुचित व्यापारिक व्यवहार का दोषी ठहराते हुए उस पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया…
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए राज्य खेल अलंकरण के आवेदन…
छत्तीसगढ़ में 'भारत सीरीज' (BH Series) के वाहनों की खरीद-बिक्री को लेकर जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक बीएच सीरीज की पुरानी (सेकंड-हैंड) गाड़ियां केवल उन्हीं…
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर निगम रायपुर की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें पेंशन पात्रता संबंधी अपने ही मामले में पूर्व में पारित आदेश को संशोधित…