'जो जहाज उड़ाते हैं, वो RSS के... ', राम मंदिर CEO पर बोले इमरान मसूद
Updated on
03-09-2026 09:34 PM
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO के तौर पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को नियुक्ति किया गया है. जिस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि मंदिर के काम मंदिर से जुड़े लोगों को ही देना चाहिए. लेकिन आरएसएस को राम मंदिर में पैसा नज़र आ रहा है, इसलिए वो अब इसे लालच की नजरों से देख रहे हैं.
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "यह काम साधु-संतों का है. अब एक एयर मार्शल, जो हवाई जहाज उड़ाते हैं, वे RSS के जाल में फंस गए हैं. क्या उन्हें भी आखिर में बेइज्ज़त करके निकाल दिया जाएगा? यह कैसा तमाशा है?"
उन्होंने कहा कि "मंदिर का काम मंदिर से जुड़े लोगों पर ही छोड़ देना चाहिए. अब जब RSS को राम मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नज़र आ रहा है, तो वे लालच भरी नज़रों से इसे देख रहे हैं..."
कश्मीरी पंडितों को धमकियों पर दिया जवाब
वहीं जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को मिल रही धमकियों पर इमरान मसूद ने कहा कि "चुनाव आने वाले हैं और हमला भी हो सकता है. आतंकवादी हमले, धमकियां और नफ़रत फैलाना, ये सब चुनाव के समय ही सामने आते हैं और इससे फ़ायदा किसे होता है? जिसे फ़ायदा होता है, वही इसके लिए ज़िम्मेदार होता है.
जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले सीईओ
बता दें कि बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को मंदिर का पहला मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. बुधवार को ट्रस्ट की अहम बैठक के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया है. जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं और अब राम मदिर के सीईओ नियुक्त किए जाने के बाद इसे मंदिर की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम क़दम माना जा रहा है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया…
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्यमंत्री शरदवत मुखर्जी ने राज्य की स्कूली लड़कियों को अजीबोगरीब सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि लड़कियां अगले तीन महीने तक स्कर्ट न पहने. वे…
एम.पी. /यू.पी., सितंबर 2026: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ बचपन की खूबसूरत यादों और परिवार की प्यारी परंपराओं से भी जुड़ा होता है।…
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने हाल ही में आई नेपाल आपदा पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने हिमालयी एशिया की नाज़ुक और आपस में जुड़ी हुई पारिस्थितिक…
पिछले कुछ दिनों से जीडीपी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर, जबसे पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने जीडीपी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुभाष गर्ग…
बिहार की राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. यही हाल राज्य के मुंगेर समेत कई और ज़िलों का है.समाचार एजेंसी…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका निशु आज़ाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग को लेकर नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस…