Select Date:

मिसाइल मैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों व राष्ट्र सेवा को किया याद : दो मिनट का मौन रखकर दी पुष्पांजलि

Updated on 27-07-2026 08:28 PM
सागर/ भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के गुजराती बाजार में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  वरिष्ठ समाजसेवी श्री बिहारी लाल सबलोक की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और व्यापारियों ने भारत के इस महान सपूत को अश्रुपूरित श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को याद किया।
 राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ शिक्षक कमल चंद जैन के संयोजन  में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र सराफ एवं व्यापारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शिखर चंद कोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हमेशा दिलों पर राज करते रहेंगे: बिहारी लाल सबलोक
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी श्री बिहारी लाल सबलोक ने भावुक होते हुए कहा— "जब तक सूरज चांद रहेगा, अब्दुल कलाम जी का नाम रहेगा।" उन्होंने कहा कि कलाम साहब भले ही आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने विचारों, सादगी और महान कार्यों के कारण वे सदैव हम सभी के दिलों पर राज करते रहेंगे।

कर्म और निष्ठा के अनमोल रत्न थे कलाम साहब: शिखर कोठिया

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष शिखर चंद कोठिया ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम जी कर्म के प्रति पूरी तरह वफादार और कड़ी मेहनत पर अटूट विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व थे। वे सही मायनों में भारत माता के अनमोल रत्न थे, जिनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणापुंज है।

'दुनिया से जाने वाले...' गीत से भावुक हुआ माहौल
कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र सोनी 'मामा' ने "दुनिया से जाने वाले, जाने चले जाते हैं कहाँ..." पंक्तियों के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मर्मस्पर्शी गीत को सुनकर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
कार्यक्रम में एकता समिति के अध्यक्ष सुधीर जैन, चंपक भाई जैन, संजय शास्त्री, अजीत जैन, राजेंद्र मलैया, निंदर सरदार, कमलचंद जैन, राजेंद्र सोनी 'मामा' सहित गुजराती बाजार के प्रमुख व्यापारीगण एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी संभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
 31 July 2026
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
 31 July 2026
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
 31 July 2026
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
 30 July 2026
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
 30 July 2026
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
 30 July 2026
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
 29 July 2026
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
 29 July 2026
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…
Advt.