Select Date:

J&K के कुलगाम आतंकी हमले में पहलगाम वाला पैटर्न, चुन-चुन कर हिंदू मजदूरों को मारा?

Updated on 01-08-2026 05:21 PM
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतकंवादी हमले में दो प्रवासी मजदूर मारे गए हैं। ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकवादियों ने पहले उनका धर्म पूछा, हिंदू होने की पुष्टि की, इसके बाद ही उन्हें प्वाइंट-ब्लैंक रेंज से गोलियों से उड़ा दिया। 2025 में पहलगाम की बैसरन घाटी में भी आतंकियों ने धर्म पूछकर चुन-चुनकर हिंदू पर्यटकों को ही मौत की नींद सुलाया था, जिसमें एक लोकल की भी जान चली गई।
कुलगाम जिले में एक ईंट के भट्ठे में काम कर रहे जिन प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला हुआ है, न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार वहां कई प्रवासी मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से सिर्फ दो ही हिंदू थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें निशाना बनाकर उनकी हत्या हुई है।

कुलगाम में भी द रेसिस्टेंस फ्रंट का नाम
शुरुआती जांच में इस ओर इशारा किया गया है कि इस आतंकी वारदात में एक लोकल और एक विदेशी दहशतगर्द शामिल हो सकते हैं।
जांचकर्ताओं को मोहम्मद लतीफ नाम के रोल पर संदेह है, जिसने पिछले ही साल लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) में शामिल हुआ था।
पहलगाम आतंकी हमले में भी द रेसिस्टेंस फ्रंट ही शामिल था।

कुलगाम में आतंकियों ने किन्हें मारा
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार शाम को आतंकवादियों ने ईंट के भट्ठे में हमला किया।
इस हमले में दो प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
दीपक रत्रैय नाम के पीड़ित ने तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
बोपिंदर नाम के दूसरे पीड़ित को पहले अनंतनाग के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और बाद में श्रीनगर के सौरा इलाके में एसकेआईएमएस में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया।
अधिकारियों के अनुसार शनिवार दिन में उसकी भी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के रहने वाले दोनों ही मजदूर युवा थे।
10 दिन पहले ही अनंतनाग शहर में आतंकियों ने एक पुलिस अफसर की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।



'आतंकवादियों का समूल नाश करें'
इस बीच जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने एक्स के माध्यम से प्रवासी मजदूरों की कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है, 'मैंने अपने सुरक्षा बलों को निर्देश दिए हैं कि अपने ऑपरेशन को बढ़ाएं और आतंकवादियों का समूल नाश करें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
भारतीय रेलवे में बिना टिकट या जनरल टिकट लेकर स्लीपर और AC कोच में यात्रा करने वालों की मनमानी के मामले अक्सर सामने आते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल…
 01 August 2026
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन जब विरोध की भाषा सड़क छाप गालियों और किसी की स्वर्गीय मां को अपमानित करने तक गिर जाए, तो वह ‘कल्चरल शॉक’…
 01 August 2026
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने मुल्क की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए मोहसिन नक़वी ने कहा…
 01 August 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने शनिवार को कहा कि जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिशों में वजहें न बताना जजों के साथ अन्याय है और यह…
 01 August 2026
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) प्रमुख…
 01 August 2026
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतकंवादी हमले में दो प्रवासी मजदूर मारे गए हैं। ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकवादियों ने पहले उनका धर्म पूछा, हिंदू होने की पुष्टि की,…
 01 August 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने शुक्रवार शाम दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और दक्षिण कश्मीर के…
 01 August 2026
पीएम मोदी ने कल रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए Gen-Z से बात की. उन्होंने कहा कि मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं. अब पीएम के…
 31 July 2026
मॉनसून की रफ्तार अगस्त के पहले हफ्ते में और तेज होने वाली है. मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक देश में बारिश की कमी घटकर 14 फीसदी रह गई है,…
Advt.