फ़िल्म 'रामायण' में सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी के चुने जाने पर क्यों छिड़ी बहस?
Updated on
29-10-2026 06:35 PM
नितेश तिवारी की फ़िल्म 'रामायण' दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ हो रही है. फ़िल्म की घोषणा के बाद से ही इसकी कास्ट और बजट समेत कई मुद्दों पर लगातार बहस हो रही है.
फ़िल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी सीता की मुख्य भूमिका में हैं.
फ़िल्म में सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी को लिए जाने की कुछ लोगों ने आलोचना की है. एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कई यूज़र्स इस पर सवाल उठा रहे हैं.
कुछ लोगों ने टिप्पणी की थी कि साई पल्लवी सीता की भूमिका के लिए सही चॉइस नहीं हैं. कुछ लोगों का कहना है कि रामायण पर आधारित धारावाहिकों और फ़िल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्रियां इस भूमिका के लिए ज़्यादा उपयुक्त होतीं.
साई पल्लवी को लेकर चल रहे विवाद पर बात करने से पहले आइए, उनके बारे में जानते हैं.
साई पल्लवी चेहरे पर मुंहासों के साथ पर्दे पर आईं
साई पल्लवी अपनी अनूठी भूमिकाओं और फ़िल्मों में बहुत कम या बिल्कुल मेकअप नहीं करने के लिए जानी जाती हैं.
साई पल्लवी का जन्म और पालन-पोषण तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुआ. उन्होंने जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई की. उनके पिता पड़ुकर जनजाति से हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता पड़ुकर भाषा बोलते हैं, जबकि उनकी मां तमिल बोलती हैं.
आज भी कई फ़िल्मों में उनके डांस की चर्चा होती है. ख़ास तौर पर फ़िल्म 'मारी 2' में धनुष के साथ उनका गाना 'राउडी बेबी' उनके डांस कौशल को दिखाता है. इसी तरह, तेलुगु फ़िल्म 'श्याम सिंघा रॉय' में देवदासी की भूमिका निभाने वाली साई पल्लवी के ज़्यादातर दृश्यों में डांस सीक्वेंस थे.
यह देखा जा सकता है कि साई पल्लवी न सिर्फ़ डांस, बल्कि अपने किरदारों के चुनाव में भी आम तौर पर बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल करने वाली फ़िल्मों के चलन से काफ़ी अलग रहती हैं.
कुछ फ़िल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाने के बाद 2015 में मलयालम में रिलीज़ हुई अल्फ़ोंस पुथ्रेन की फ़िल्म 'प्रेमम' साई पल्लवी की पहली बड़ी फ़िल्म थी. चेहरे पर मुंहासों और बिना मेकअप के पर्दे पर आईं साई पल्लवी ने इस फ़िल्म में 'मलर' का किरदार निभाकर काफ़ी लोकप्रियता हासिल की.
बाद में एक इंटरव्यू में साई पल्लवी ने बताया कि यह फ़िल्म चेन्नई में क़रीब 300 दिनों तक चली थी. पत्रकार बरखा दत्त के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था, "जब 'प्रेमम' रिलीज़ हुई, तो मुझे डर था कि लोग मेरी आलोचना करेंगे क्योंकि मैं सिमरन और तृषा जैसी नहीं दिखती थी. लेकिन मैं ख़ुश हूं कि लोगों ने मुझे वैसे ही स्वीकार किया, जैसी मैं हूं. चूंकि यह मलयालम फ़िल्म थी, इसलिए लोगों ने कहा कि मेरे बाल और चेहरा ही काफ़ी हैं."
फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद से साई पल्लवी कई इंटरव्यू में बिना मेकअप या बहुत कम मेकअप के साथ अभिनय करने के बारे में विस्तार से बात कर चुकी हैं.
इन आलोचनाओं के बीच साई पल्लवी की पिछली फ़िल्मों, उनकी ख़ूबसूरती और मेकअप के इस्तेमाल को लेकर उनके विचारों समेत कई दूसरी बातें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं
“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार1. ‘भूत बंगला’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की तैयारी के बीच, आपके हिसाब से किसी फैंटेसी फिल्म की कहानी में…
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर फ़ायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड के साये की चर्चा होने लगी है.18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू में…
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की. मुंबई पुलिस के मुताबिक़, गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें टाइगर…
मुंबई, अक्टूबर, 2026: फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाए गए स्कैम दर्शकों को हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं। जामतारा: सबका नंबर आएगा में फोन के जरिए होने वाली ठगी…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हिंदी सिनेमा ने एक बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावशाली कलाकार खो दिया है। 75 साल की उम्र में नाना ने दुनिया को…