मनीष पॉल का बड़ा खुलासा, TV चैनल ने कहा था- शो के दौरान कटरीना कैफ का मजाक बनाओ, मैंने मना कर दिया
Updated on
11-10-2026 03:31 PM
एक्टर और टीवी शो होस्ट मनीष पॉल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही गणेश चतुर्थी पर मां बनने के बाद कटरीना कैफ को बढ़े वजन के लिए खूब ट्रोल किया गया। हांगकांग में पैदा हुईं कटरीना की हिंदी अब अच्छी है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। इस कारण करियर की शुरुआत में उन्हें हिंदी के उच्चारण को लेकर भी ताने झेलने पड़े थे। अब 45 साल के मनीष ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक टीवी चैनल ने उनसे शो में कटरीना की हिंदी का मजाक बनाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया।
मनीष पॉल ने बातचीत में कटरीना कैफ के साथ अपने रिश्ते और शुरुआती दिनों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जब वह अवॉर्ड शो और दूसरे इवेंट्स होस्ट करते थे, तब वह इस बात का खास ध्यान रखते थे कि कटरीना की हिंदी का मजाक न उड़ाया जाए। मनीष के मुताबिक, टीवी चैनल कई बार ऐसे सेगमेंट करने के लिए कहते थे, लेकिन वह किसी को शर्मिंदा करके दर्शकों को हंसाने के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे।
'मैंने कभी उनकी हिंदी का मजाक नहीं उड़ाया'
'जूम' को दिए इंटरव्यू में मनीष पॉल ने बताया कि कटरीना कैफ के साथ उनकी दोस्ती समय के साथ मजबूत होती गई। फिल्म 'तीस मार खान' में उनके साथ काम करने के दौरान भी मनीष को कटरीना के साथ बिताए पल याद हैं। उन्होंने बताया कि उस दौर में कई लोग कटरीना का इंटरव्यू लेने के लिए उत्साहित रहते थे, क्योंकि वह बेहद मिलनसार थीं। मनीष ने कहा कि अवॉर्ड नाइट्स और दूसरे कार्यक्रमों में कटरीना उनके सामने काफी सहज महसूस करती थीं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कभी उनकी हिंदी का मजाक नहीं उड़ाया।' मनीष को लगता था कि किसी की भाषा की कमी को मनोरंजन का मुद्दा बनाना सही नहीं है
चैनल कहते थे हिंदी बुलवाओ, लेकिन मनीष ने कर दिया मना
मनीष पॉल ने खुलासा किया कि कई बार टेलीविजन चैनल उनसे ऐसे सेगमेंट करने के लिए कहते थे, जिनमें कटरीना से हिंदी के शब्द बुलवाकर दर्शकों को हंसाया जा सके। हालांकि, मनीष ऐसे सुझावों से सहमत नहीं थे और उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह चैनल से कहते थे कि दर्शकों को हंसाने के लिए वह कोई दूसरा तरीका अपना सकते हैं। उनके मुताबिक, किसी को असहज करके या उसका मजाक उड़ाकर किसी को हंसाना जरूरी नहीं है। मनीष का यह रवैया कटरीना के लिए काफी खास रहा, क्योंकि उन्हें इवेंट्स में अपनी भाषा को लेकर ऑकवर्ड सिचुएशन का सामना नहीं करना पड़ता था।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हिंदी सिनेमा ने एक बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावशाली कलाकार खो दिया है। 75 साल की उम्र में नाना ने दुनिया को…
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें टॉक्सिक रिलेशन और इकतरफा प्यार का जुनून है। इस रोमांटिक-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म…
25 सितंबर को रात 9:30 बजे होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियरमुंबई, सितम्बर, 2026: गुलशन कुमार और टी सीरीज़ पेश करते हैं ‘अस्सी’, जो बनारस मीडिया वर्क्स की प्रस्तुति है। फिल्म का…
रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्रिपाठी, अली फजल और…
~ 18 से अधिक विजेता परिवारों को सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी सेट की यात्रा का अवसर मिलेगा ~अहमदाबाद, सितम्बर, 2026: सोनी सब और…
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने राजपूत समाज की क्षत्राणियों के जौहर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें 'कायर' बताने का जो बयान दिया था,…
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में दिवंगत निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए. इस दौरान सफेद सूट में कटरीना कैफ काफी…