Select Date:

एंड पिक्चर्स पर 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 7:30 बजे

Updated on 15-10-2026 07:58 PM
मुंबई, अक्टूबर, 2026: जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो हँसी, उलझनों और सरप्राइज़ से भरा सफर तय मानिए। प्यार, झूठ और सेकंड चांस से सजी इस दिल छू लेने वाली कॉमेडी का आनंद लीजिए ‘गिन्नी वेड्स सनी 2' के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में, 16 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर। 
प्रशांत झा द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी में अविनाश तिवारी ‘सनी’ की भूमिका में नज़र आएँगे, जो एक छोटे शहर का पहलवान है और अपने लिए दुल्हन ढूँढने में संघर्ष कर रहा है। वहीं, मेधा शंकर ने ‘गिन्नी’ का किरदार निभाया है, जो दिल्ली की एक बेफिक्र और ज़िंदादिल लड़की है, जिसकी आज़ाद सोच उसके परिवार की चिंता का कारण बनती है। रिश्ता तय करने के लिए दोनों अपनी सच्चाई को थोड़ा तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, लेकिन शादी के बाद जब असलियत सामने आती है, तब शुरू होता है हँसी और ड्रामे से भरपूर असली बवाल। अलग-अलग स्वभाव, छुपे हुए राज़ और दखल देने वाले रिश्तेदार उनकी शादीशुदा ज़िंदगी को एक रोलर-कोस्टर में बदल देते हैं।
छोटे शहरों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म ऐसे समाज को खूबसूरती से दर्शाती है जो बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक ओर नई पीढ़ी आधुनिक सपनों और महत्वाकांक्षाओं को अपनाना चाहती है, वहीं दूसरी ओर परंपराओं और सामाजिक अपेक्षाओं की जकड़न से पूरी तरह मुक्त हो पाना आसान नहीं है। यही द्वंद्व फिल्म को कई ऐसे पल देता है, जो हास्यपूर्ण, भावनात्मक और बेहद सहज महसूस कराने वाले हैं।
जहाँ अविनाश और मेधा अपने मुख्य किरदारों में शानदार प्रदर्शन करते हैं, वहीं फिल्म की ताकत इसकी प्रभावशाली सहायक कलाकार मंडली भी है। हर कलाकार ने अपनी भूमिका को यादगार बनाया है और कहानी को और अधिक जीवंत तथा विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अविनाश तिवारी ने कहा, "गिन्नी वेड्स सनी 2 मेरे लिए एक मज़ेदार और रोमांचक सफर रहा है। सनी एक ऐसा किरदार है, जिसकी अपनी अलग खूबियाँ, कमियाँ और भावनाएँ हैं और उसे निभाते हुए मुझे एक अभिनेता के रूप में अपने व्यक्तित्व के एक नए पहलू को तलाशने का मौका मिला। यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का ऐसा संगम है, जो इसे बेहद मनोरंजक बनाता है। मुझे खुशी है कि अब दर्शक इस कहानी का आनंद एंड पिक्चर्स पर ले सकेंगे।"
मेधा शंकर ने कहा, "गिन्नी एक ज़िंदादिल, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी लड़की है, जो अपने दिल और दिमाग की बात बखूबी जानती है। उसके किरदार की दुनिया में कदम रखना मेरे लिए एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा। इस फिल्म की सबसे खास बात मुझे यह लगी कि यह हास्य, भावनाओं और रिश्तों के बीच बहुत सुंदर संतुलन बनाती है। कहानी में कई अप्रत्याशित मोड़ हैं, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक गिन्नी और सनी के इस सफर का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे पर्दे पर जीवंत करने में आया।"
निर्देशक प्रशांत झा ने कहा, "गिन्नी वेड्स सनी 2 के साथ हम एक ऐसी कहानी लेकर आना चाहते थे, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और रिश्तों के साथ आने वाली तमाम उलझनों का खूबसूरत मेल हो। यह फिल्म हल्के-फुल्के और मनोरंजक पलों के साथ-साथ भावनात्मक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को भी बखूबी पेश करती है, जो इसे दर्शकों के लिए सहज और प्रासंगिक बनाते हैं। अविनाश और मेधा के साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा। इसके अलावा सुधीर पांडे, लिलेट दुबे और पूरी कलाकार मंडली ने अपनी गर्मजोशी, ऊर्जा और संवेदनशीलता से फिल्म को और भी जीवंत बना दिया। मैं उत्साहित हू कि अब दर्शक इस फिल्म का आनंद एंड पिक्चर्स पर ले सकेंगे।"
हास्य और भावनाओं का शानदार संगम पेश करती यह फिल्म पूरे परिवार के लिए शुक्रवार शाम को और भी मनोरंजनदायक बना देती है।
देखना न भूलें 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे, सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
मुंबई, अक्टूबर, 2026: फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाए गए स्कैम दर्शकों को हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं। जामतारा: सबका नंबर आएगा में फोन के जरिए होने वाली ठगी…
 15 October 2026
मुंबई, अक्टूबर, 2026: जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो हँसी, उलझनों और सरप्राइज़ से भरा सफर तय मानिए। प्यार, झूठ और…
 11 October 2026
एक्‍टर और टीवी शो होस्‍ट मनीष पॉल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। हाल ही गणेश चतुर्थी पर मां बनने के बाद कटरीना कैफ को बढ़े वजन के लिए…
 08 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हिंदी सिनेमा ने एक बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावशाली कलाकार खो दिया है। 75 साल की उम्र में नाना ने दुनिया को…
 06 October 2026
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें टॉक्सिक रिलेशन और इकतरफा प्यार का जुनून है। इस रोमांटिक-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म…
 05 October 2026
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना…
 18 September 2026
25 सितंबर को रात 9:30 बजे होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियरमुंबई, सितम्बर, 2026: गुलशन कुमार और टी सीरीज़ पेश करते हैं ‘अस्सी’, जो बनारस मीडिया वर्क्स की प्रस्तुति है। फिल्म का…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 05 September 2026
~ 18 से अधिक विजेता परिवारों को सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी सेट की यात्रा का अवसर मिलेगा ~अहमदाबाद, सितम्बर, 2026: सोनी सब और…
Advt.