बिहार के नए 'चौधरी' होंगे सम्राट? नीतीश ने भंग की कैबिनेट, कुछ देर में सौपेंगे अपना इस्तीफा
Updated on
14-04-2026 01:37 PM
बीजेपी बिहार में पहली बार अपना सीएम बनाने जा रही है. नीतीश कुमार कुछ देर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसका बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का फैसला लिया जाएगा. सीएम की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है?
बिहार में दो दशक के सत्ता के सिंहासन पर विराजमान नीतीश कुमार के शासन का समापन होने जा रहा है. नीतीश के दिल्ली जाने के फैसले से अब बिहार में सत्ता की बागडोर बीजेपी के हाथों में होगी और राज्य में पहली बार पार्टी का मुख्यमंत्री होगा. बीजेपी का सीएम बनने की चर्चाओं के बीच डिप्टीसीएम सम्राट चौधरी सबसे प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि सम्राट ही बिहार के नए चौधरी होंगे?मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म कर आवास पहुंच गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में कैबिनेट की आखिरी बैठक मे उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी मंत्रियों को दी. इसके बाद कैबिनेट भंग करने की सिफारिश भी कर दी है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की
आहट के बीच पटना के राजभवन क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा कारणों से राजभवन की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है. नीतीश कुमार 3 बजे के आसपास अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं और शाम 4 बजे तक नए सीएम का ऐलान हो जाएगा.
बिहार में नए सीएम का फैसला ऐसे होगा
बीजेपी हाईकमान ने केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी बिहार विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में पार्टी अपने नेता का चयन करेगी. इसी मद्देनजर बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को पटना बुला लिया है. पश्चिम बंगाल चुनाव में लगे बीजेपी के तीन दर्जन से ज्यादा विधायक पटना पहुंच चुके हैं.
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में गठबंधन के पांच दलों के विधायक उस नाम का अनुमोदन करेंगे. अभी जैसे जेडीयू विधायक दल के नेता नीतीश सीएम हैं, उसी तरह आगे बीजेपी विधायक दल का नेता ही एनडीए विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री बनेगा.
एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद नया नेता यानी नए मुख्यमंत्री राजभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. माना जा रहा है कि बुधवार को बिहार राजभवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा.
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…