Select Date:

‘द केरला स्टोरी 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, गुरुवार 28 मई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

Updated on 26-05-2026 04:27 PM
“अब कहानी सिर्फ सुनाई नहीं जाएगी... महसूस भी होगी”‌ एक ऐसी फिल्म जिसने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी और अपनी इंटेंस कहानी से दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा, ‘द केरला स्टोरी 2’ अब अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ ज़ी सिनेमा पर आने के लिए तैयार है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म समाज के एक संवेदनशील मुद्दे को बेहद दमदार और बेबाक अंदाज़ में सामने लाती है। दर्शक इस गंभीर और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी को इस गुरुवार 28 मई, रात 8 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर देख सकेंगे।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया, सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला, युक्तम खोसला और अलका अमीन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की असरदार कहानी ने इसे हाल के समय की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया है।

‘द केरला स्टोरी 2’ यह दिखाने की कोशिश करती है कि कैसे प्यार का इस्तेमाल आजादी छीनने के लिए किया जा सकता है। साथ ही फिल्म परिवारों के लिए भी एक बड़ा चेतावनी भरा संदेश देती है। कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की युवा लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सच्चे प्यार की तलाश में अपने परिवारों के खिलाफ जाकर फैसले लेती हैं। लेकिन जल्द ही वे धोखे, साजिश और अत्याचार के ऐसे जाल में फंस जाती हैं, जहां से निकलना आसान नहीं होता। क्या वे इस डरावने सच से बाहर निकल पाएंगी, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए?

 देखना ना भूलें ‘द केरला स्टोरी 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर गुरुवार 28 मई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
 07 July 2026
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…
 06 July 2026
आमिर खान ने अपनी पर्सनल जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की…
 03 July 2026
समय के साथ परिवार बदल जाते हैं, रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं और हर पीढ़ी दुनिया को अपने-अपने नज़रिए से देखने लगती है। लेकिन कुछ रिश्ते और कुछ मूल्य…
 29 June 2026
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
 28 June 2026
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…
Advt.