आगे की चाल
आईसीआईसीआई बैंक के सीएफओ अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि यह मोमेंटम साफ दिख रहा है। हमने सिक्वेंशियल ग्रोथ रेट में तेजी देखी है और हमें चौथी तिमाही में भी यही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रिटेल और कॉरपोरेट सेगमेंट्स में भी यह सुधार दिख रहा है। केनरा बैंक के एमडी और सीईओ हरदीप सिंह अहलूवालिया ने कहा कि इस ग्रोथ में सबसे ज्यादा भूमिका रिटेल और एमएसएमई लोन की है। उन्होंने कहा आरएएम बुक में 18.7% ग्रोथ दिख रही है। इसमें रिटेल में सबसे ज्यादा 31.4% ग्रोथ और एमएमएमई में 13.7% ग्रोथ आई है।उन्होंने कहा कि यील्ड हेल्दी बनी हुई है। एमएमएमई एडवांसेज में यह 9.3% और रिटेल लोन के लिए 8.9% है। अहलूवालिया ने कहा कि केनरा बैंक रिटेल मोमेंटम को आगे ले जाना चाहता है। उन्होंने कहा, 'हमारा एडवांसेज ग्रोथ गाइडेंस गे 13.6% से ज्यादा है और हम इस मूमेंटम को आगे भुनाएंगे। उन्होंने कहा कि सेविंग्स बैंक डिपॉजिट 8.5% की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसमें इंडिविजुअल सेविंग्स अकाउंट में 10% से ज्यादा तेजी आई है जबकि करेंट अकाउंट की ग्रोथ करीब 15% रही है।'
