Select Date:

शेयर बाजार की ऐसी स्थिति में भी मिड कैप फंड का रिटर्न

Updated on 16-02-2026 12:37 PM
मुंबई : बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का संवेदी सूचकांक आज भी गिरावट के साथ ही खुला। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशक (Mutual Fund Investors) डरे हुए हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आती ही रहती है। यदि आप लंबी अवधि में देखें तो म्यूचुअल फंड की मिड कैप स्कीम्स इस समय अपने बेंचमार्क की तुलना में भी बेहतर रिटर्न दे रही हैं।

क्यों बढ़ रही है मिड कैप में रुचि

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दिन होने के बावजूद मिड कैप फंडों में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। बीते साल यानी 2025 के दिसंबर में इनका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) लगभग 2.5 गुना बढ़कर 4.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। तीन साल पहले यानी दिसंबर, 2022 में यह 1.85 लाख करोड़ रुपये था। दिसंबर, 2025 में देखा जाए तो कुल इक्विटी फंडों के एयूएम में 13% हिस्सा तो मिड कैप फंडों का ही है। इसके पीछे इन फंड्स का प्रदर्शन है। निफ्टी मिडकैप-150 टीआरआई ने निफ्टी-100 टीआरआई और निफ्टी स्मॉल कैप 250 टीआरआई सूचकांकों को एक, तीन, पांच और सात वर्षों की समयसीमाओं में काफी अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

3 साल में 26% तक का रिटर्न

मिड कैप के कुछ फंड्स ने पिछले 3 सालों में 26% से ज्यादा रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान बेंचमार्क का रिटर्न इस दौरान 23% ही रहा है। इन फंड हाउसों में महिंद्रा मैनुलाइफ मिड कैप फंड ने मध्यम और लंबी अवधि में अपनी कैटेगरी और बेंचमार्क की तुलना में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। तीन, पांच, सात और आठ वर्षों (स्थापना के बाद से) की अवधि में फंड ने निफ्टी मिडकैप-150 टीआरआई को पॉइंट-टू-पॉइंट रिटर्न के आधार पर कम से कम दो प्रतिशत अंकों से मात दी है। इसके बाद कोटक मिड कैप फंड, एक्सिस मिड कैप फंड और एसबीआई मिड कैप फंड का स्थान रहा है।

एसआईपी रिटर्न में क्या

पिछले आठ वर्षों के दौरान भी महिंद्रा मैनुलाइफ में एसआईपी (XIRR) के जरिये फंड का रिटर्न 22.3% रहा है जो टाटा, एसबीआई, एक्सिस, कोटक, क्वांट और एचएसबीसी जैसे मिडकैप फंडों से अधिक है। निफ्टी मिडकैप-150 टीआरआई में 21.1% का रिटर्न मिला है। 30 जनवरी, 2026 तक फंड के पास 61 शेयरों का मजबूत पोर्टफोलियो है। शीर्ष-10 होल्डिंग्स कुल होल्डिंग्स का लगभग 26% हिस्सा हैं। इससे पोर्टफोलियो अच्छी तरह से विविधीकृत हो जाता है। वित्तीय सेवा क्षेत्र के शेयरों (29%) को सभी समयावधियों में शीर्ष होल्डिंग के रूप में रखते हुए और एक्सपोजर बढ़ाते हुए फंड पिछले 18 महीनों में अस्थिर बाजार परिवेश में भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले सेगमेंट का लाभ उठाने में सक्षम रहा है। ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स, स्वास्थ्य सेवा और चुनिंदा पूंजीगत वस्तुओं में निवेश के साथ, फंड ने मध्यम अवधि में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी…
 19 March 2026
भारतीय शेयर बाजार में मचे हाहाकार की चपेट में गौतम अडानी समूह की कंपनियां भी आ गई हैं। अडानी समूह के ज्यादातर शेयर बिकवाली मोड में हैं। इनमें भी एक…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…
 16 February 2026
नई दिल्ली: दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने दिल्ली के बिजली वितरण कंपनियों के लिए जो वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है, उसके तहत उपभोक्ता आपस में ही…
 16 February 2026
नई दिल्ली: इस फाइनेंशियल ईयर में बैंकों का क्रेडिट ग्रोथ लगातार डिपॉजिट से ज्यादा बना हुआ है। इससे बैंकों के पास सिस्टम लिक्विडिटी की स्थिति टाइट हो गई है। टाइम्स ऑफ…
 16 February 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन गिरावट दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट…
 16 February 2026
मुंबई : बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का संवेदी सूचकांक आज भी गिरावट के साथ ही खुला। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशक (Mutual Fund Investors) डरे हुए हैं। लेकिन जानकारों का…
 16 February 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईयू के साथ ट्रेड डील के बाद अब सरकार चीन को बड़ी छूट देने की तैयारी में है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से…
Advt.