12 छक्के, 5 चौके और 36 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में फिर उड़े कई रिकॉर्ड
Updated on
25-04-2026 11:00 PM
आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. पहले वैभव ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर 36 गेंद में शतक लगा दिया. अपनी इस पारी में वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाए. अपनी इस तूफानी पारी में वैभव ने कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाले.
बता दें कि 15 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में तीसरी बार 15 गेंदों में फिफ्टी बनाई है. इससे भी बड़ी बात यह है कि उन्होंने 36 गेंदों में शतक जड़ दिया. जो इस लीग में उनका दूसरा शतक है. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी है. इस पारी के साथ ही सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
इससे पहले वह आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी 15-15 गेंदों में अर्धशतक बना चुके हैं. इस मैच में सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 278.37 रहा
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक:
30 गेंद – क्रिस गेल (2013)
35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (2025)
36 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (2026)
सूर्यवंशी अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन (गेंदों के हिसाब से) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 473 गेंदों में हासिल की, जबकि Mitchell Owen ने 533 गेंदों में यह मुकाम पाया था.
वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में भी जारी है. इससे पहले उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और फाइनल में मैच जिताया था. वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी. अपने पहले ही आईपीएल सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था.
आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. पहले वैभव…
जब-जब वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की बात होगी, तब-तब भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रन अविश्वसनीय और ऐतिहासिक पारी का जिक्र जरूर होगा.…
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस बार अपना 53वां जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। 24 अप्रैल को जन्मदिन होने के बावजूद उन्होंने दो दिन पहले 22 अप्रैल को…
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants IPL Live Cricket Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच…
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…