भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा, गुरुग्राम द्वारा 12वाँ गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
Updated on
02-09-2026 11:21 PM
महाराणा प्रताप शाखा, गुरुग्राम द्वारा बुधवार, 2 सितंबर 2026 को वैदिक कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुग्राम में गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक मूल्यों की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती किरण गुगलानी ने भारत विकास परिषद के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर परिषद की संस्कार संयोजिका श्रीमती नीरजा बत्रा ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। वहीं सेवा संयोजक श्री विश्व बंधु गुप्ता ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के बिना सच्चा ज्ञान प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने तथा नशे एवं अन्य बुरी आदतों से सदैव दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 10 उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 6 कर्मठ एवं समर्पित गुरुजनों तथा 2 सेवादारों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों एवं भारत विकास परिषद के सदस्यों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी भावपूर्ण एवं संस्कारमय हो गया।
भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा तिवारी ने विद्यार्थियों को बड़ों का सम्मान करने, पर्यावरण संरक्षण एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विद्यालय के निदेशक श्री सी. पी. गुप्ता ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालय में आकर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का सम्मान करना एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने परिषद के सामाजिक एवं संस्कारमूलक कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में श्री मुरलीधर गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के निदेशक, प्रिंसिपल एवं समस्त स्कूल स्टाफ का सहयोग एवं आतिथ्य के लिए धन्यवाद किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री सी. पी. गुप्ता, विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती किरण गुगलानी, महाराणा प्रताप शाखा से श्री आर. के. गर्ग, श्री सुरेंद्र गुप्ता, श्री मुकेश सिंघल, श्री मुरलीधर गुप्ता, शाखा अध्यक्ष श्रीमती रेखा तिवारी, शाखा कोषाध्यक्ष श्री अर्शा गुप्ता, संस्कार संयोजिका श्रीमती नीरजा बत्रा, श्रीमती रश्मि राय,, सेवा संयोजक श्री विश्व बंधु गुप्ता, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…