Select Date:

पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद लिया: महाराज श्री ने कहा -"मानव सेवा ही धर्म का मूल आधार"

Updated on 15-09-2026 06:23 PM
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने पूज्य महाराज श्री के चरणों में नमन कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान महाराज श्री ने पूर्व निगम अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मानव जीवन की सार्थकता परोपकार और समाज सेवा में ही निहित है। जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से पीड़ित और जरूरतमंद मानवता की सेवा करता है, वही ईश्वर की वास्तविक भक्ति प्राप्त करता है।
उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों के लिए जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना और मानवीय मूल्यों की रक्षा करना ही सच्चा नागरिक कर्तव्य है।
भेंट के अंत में पूज्य महाराज श्री ने पूर्व निगम अध्यक्ष को स्मृति स्वरूप एक चित्र भेंट कर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के दिव्य दर्शनों का लाभ उठाया और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 September 2026
 सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
 15 September 2026
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
 14 September 2026
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
 14 September 2026
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
 14 September 2026
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
 13 September 2026
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
 13 September 2026
मेवाड़ की धरती वीर सपूतों और वीरांगनाओं की धरती रही है। यहाँ की मिट्टी ही नहीं संस्कृति और साहित्य भी बहुत समृद्ध रहा है। एक तरह से देखा जाए तो…
 13 September 2026
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
 12 September 2026
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…
Advt.