शासकीय महाविद्यालय खिमलासा में राजभाषा पखवाड़े पर पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित
Updated on
15-09-2026 10:24 PM
सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं पुस्तकालयाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार आठिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जागृत करना, भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तृत भंडार से उन्हें परिचित कराना तथा भावी पीढ़ी को हिंदी भाषा के गौरवशाली इतिहास व साहित्य से जोड़ना है।
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. एल.एन. दुबे ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, चिंतन, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। वहीं, डॉ. शुभी जैन ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन स्वाध्याय की आदत डालने का आह्वान किया, जिससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता और रचनात्मकता में वृद्धि हो सके।
प्रदर्शनी में हिंदी राजभाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा, महान राष्ट्रनायकों की जीवनियों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी ज्ञानवर्धक पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डॉ. जागृति त्रिपाठी, डॉ. रूपाली जैन, डॉ. वंदना मीणा, डॉ. शाहबाज सुन्नी, तरुण दीक्षित, डॉ. रफी अहमद, डॉ. शुभम विश्वकर्मा, डॉ. दिनेंद्र विक्रम, पुष्पेंद्र अहिरवार एवं दामोदर पटेल सहित महाविद्यालयीन स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…