Select Date:

संपत्ति के बाद अनुकंपा में नियुक्तियों पर भी अब बेटियों का हक, सुप्रीम कोर्ट का पूरा फैसला समझ लीजिए

Updated on 03-06-2026 01:00 PM
सुप्रीम कोर्ट ने विवाह के बाद बेटियों के अधिकार को लेकर बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विवाह के बाद भी बेटी परिवार का ही अंग है. किसी बेटी को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए सिर्फ इसलिए अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता है, क्योंकि वह विवाहित है. सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले ने विवाहित बेटियों के अधिकार को लेकर छाई भ्रम की धुंध हटा दी है.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने इस दलील को खारिज कर दिया कि निवास एक अलग पात्रता शर्त है, जिसका मूल्यांकन प्रत्येक मामले के तथ्यों पर किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी विवाहित बेटियों के अधिकार खारिज किए जाने को इस धारणा के आधार पर उचित नहीं ठहर जा सकता कि हर विवाहित बेटी जरूरी रूप से कहीं और रहती है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक निर्णय उन अनुमानों पर आधारित नहीं किया जा सकता, जो व्यापक हैं और जीवंत वास्तविकताओं से कटे हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता निशा ने तर्क दिया कि विवाहित बेटियों को एक लाभकारी योजना से बाहर करने का कोई तर्कसंगत आधार नहीं है और यह समानता की संवैधानिक गारंटी का उल्लंघन करता है. सरकार की ओर से तर्क दिया गया कि विवाहित बेटियाँ आम तौर पर अपने वैवाहिक घरों में चली जाती है  
सरकार की ओर से दलील यह भी दी गई कि विवाह के बाद बेटियां स्थानीय निवास की आवश्यकता को पूरा नहीं कर सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुकंपा का उद्देश्य उत्तराधिकार का अधिकार बनाना नहीं, एक मृतक के परिवार को तत्काल वित्तीय राहत देना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में निरंतरता सुनिश्चित करना है. एक बार जब निर्भरता को मानक रूप में स्वीकार कर लिया जाता है, तो एक विवाहित बेटी को केवल इसलिए बहिष्कृत करना तर्कहीन हो जाता है. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और सत्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी और…
 03 June 2026
सुप्रीम कोर्ट ने विवाह के बाद बेटियों के अधिकार को लेकर बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विवाह के बाद भी बेटी परिवार का ही अंग…
 03 June 2026
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में…
 31 May 2026
उत्तर भारत को पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और…
 30 May 2026
कॉलेज में दाख़िले के लिए होने वाली सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा शनिवार को कुछ सेंटर्स पर देर से शुरू होने के बाद विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं.उधर, परीक्षा आयोजित करने…
 30 May 2026
गाजियाबाद के सूर्या चौहान मर्डर केस में परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकारगाजियाबाद. गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है. परिवार ने मुख्य आरोपीके…
 30 May 2026
ईरान ने दावा किया है कि उसने इस हफ्ते की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने के लिए एक नया एयर डिफेंस…
 29 May 2026
नीट पेपर लीक मामले में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले पर नजर रख रहे हैं. शुक्रवार…
 28 May 2026
भारतीय शेयर बाजार का माहौल खराब है, पिछले करीब 20 महीने से बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा है. इस बीच अब निवेशकों का धैर्य जवाब दे रहा है,…
Advt.