दिल्ली: बेसमेंट में लगा था ताला, बचाए गए 37 लोग... अग्निकांड वाले होटल पर बड़ा खुलासा
Updated on
03-06-2026 12:56 PM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई है. लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली.
इसके बाद आग बुझाने वाली दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. शुरुआती जानकारी में एएनआई ने बताया था कि आग लगने के बाद हुए हादसे में दस लोगों की मौत हुई है.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी गईं. होटल में फंसे 35 लोगों को बचाया गया है. कई विदेशी नागरिक भी यहां पर ठहरे हुए थे.
हादसे के बाद का भयानक वीडियो
रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग से कूदते नजर आ रहे हैं. आग इतनी भयानक थी कि दूर से काले धुएं नजर आ रहे थे. रेस्टोरेंट में रुकने की भी व्यवस्था थी, जिस वजह से कुछ विदेशी भी यहां पर ठहरे हुए थे.
शुरुआत में यह खबर आई थी कि दमकलकर्मियों ने इमारत के बेसमेंट से तीन लोगों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. उस वक्त उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है
मौके पर पहुंच रहे दिल्ली सरकार के मंत्री
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने आजतक से बात करते हुए कहा, "भयंकर धुएं के बीच में दमकल कर्मियों ने काम किया है. मैं रास्ते में हूं. दस मिनट के अंदर मैं मौके पर पहुंचने वाला हूं."
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और सत्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी और…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में…
उत्तर भारत को पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और…
कॉलेज में दाख़िले के लिए होने वाली सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा शनिवार को कुछ सेंटर्स पर देर से शुरू होने के बाद विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं.उधर, परीक्षा आयोजित करने…
गाजियाबाद के सूर्या चौहान मर्डर केस में परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकारगाजियाबाद. गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है. परिवार ने मुख्य आरोपीके…
नीट पेपर लीक मामले में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले पर नजर रख रहे हैं. शुक्रवार…