रायपुर-बिलासपुर से चलेंगी दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग और तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति समेत 23 समर स्पेशल ट्रेनें
Updated on
15-04-2026 12:38 PM
गर्मी की छुट्टियों में सैर-सपाटे या पैतृक गांव जाने की योजना बना रहे छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 11 जोड़ी (कुल 23) समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।
ये ट्रेनें कुल 86 फेरों (172 दिनों) के लिए संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों के चलने से अब यात्रियों को महानगरों के लिए कनेक्टिंग ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यात्रियों को अब छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने उन रूटों को प्राथमिकता दी है, जहां ग्रीष्मकाल में वेटिंग लिस्ट सबसे ज्यादा रहती है।
गोंदिया और इतवारी से शुरू होने वाली इन अधिकांश ट्रेनों का रायपुर और बिलासपुर रेलवे स्टेशनों पर मुख्य रूप से ठहराव होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन फेरों में वृद्धि से लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है। अधिकांश ट्रेनें जून के अंत तक अपनी सेवाएं देंगी।
रायपुर-बिलासपुर से चलेंगी 23 समर स्पेशल ट्रेनें
रायपुर-बिलासपुर से 23 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा
दुर्ग-हरिद्वार ट्रेन 19 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी
इतवारी-शालीमार और एलटीटी-संतरागाछी रूट पर ज्यादा फेरे
हटिया-एलटीटी और तिरुपति-रक्सौल रूट भी शामिल किए गए
पटना-चर्लपल्ली ट्रेन के सबसे अधिक 15 फेरे निर्धारित
गोंदिया-रक्सौल और इतवारी-मालदा टाउन ट्रेनों का संचालन
एलटीटी-हावड़ा ट्रेन सीमित तारीखों पर केवल एक फेरा
पुणे-संतरागाछी और एलटीटी-संतरागाछी के दो-दो फेरे
सभी ट्रेनें अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच संचालित होंगी
गर्मी में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनें
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…