17 अप्रैल से उधना-सांतरागाछी के बीच समर स्पेशल ट्रेन, बंगाल और गुजरात की यात्रा में होगी सुविधा
Updated on
16-04-2026 06:28 PM
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल और गुजरात की यात्रा करने में सुविधा होगी। उधना-सांतरागाछी 17, 22 और 24 अप्रैल को उधना से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी।
यह अगले दिन तड़के 5: 3 बजे दुर्ग, 5:43 बजे रायपुर और 7:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। झारसुगुड़ा, राउरकेला और टाटानगर होते हुए यह रात 9 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। इसी तरह सांतरागाछी-उधना वापसी में 19, 24 व 26 अप्रैल को सांतरागाछी से रात 12:5 बजे छूटेगी। यह दोपहर 12 बजे बिलासपुर, 1:45 बजे रायपुर और 2:45 बजे दुर्ग पहुंचकर अगले दिन सुबह 10 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन तीन-तीन फेरों में चलाई जाएगी।
रायपुर-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेनें रद्द
ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल में चल रहे आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार कार्यों के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल के डूंगरीपाली-खालियापाली सेक्शन में आरसीसी सेगमेंट बाक्स की स्थापना और रिलीविंग गर्डर की लांचिंग व डी-लांचिंग किया जाना है।
इसके लिए रेलवे विशेष ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेगा। इसके चलते चार पैसेंजर ट्रेनों को रद किया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 58217/58518 (रायपुर-टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर) और ट्रेन संख्या 58214/58513 (बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर) 17, 18, 27 और 28 अप्रैल को पूरी तरह रद रहेंगी।
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…