3000 करोड़ का शराब घोटाला: 59 आरोपी ईडी कोर्ट में पेश, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित कई बड़े नाम शामिल
Updated on
02-04-2026 04:08 PM
बहुचर्चित करीब 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में इस मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को पेश किया गया।
सभी आरोपियों के बयान कोर्ट में धारा 88 के तहत दर्ज किए गए हैं। शराब घोटाले में कुल 82 आरोपी हैं। जिसमें 23 की गिरफ्तारी हुई है।
कई अधिकारी और अन्य आरोपी अदालत में उपस्थित रहे
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल, निरंजन दास सहित आबकारी विभाग के कई अधिकारी और अन्य आरोपी अदालत में उपस्थित रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
सभी आरोपियों को एक-एक कर कोर्ट में पेश किया गया
सूत्रों के अनुसार, पहले 40 से 50 आरोपियों की पेशी की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर 59 हो गई। सभी आरोपियों को एक-एक कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनसे जुड़े दस्तावेज और बयान दर्ज किए गए
बताया जा रहा है कि यह घोटाला राज्य में शराब के अवैध कारोबार, कमीशनखोरी और राजस्व में हेरफेर से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे मामले की जांच लंबे समय से कर रहा है और लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…