Select Date:

MP में लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त आज, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1,835 करोड़

Updated on 12-09-2026 07:12 PM
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 13 सितंबर को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे. इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक सहायता सीधे भेजी जाएगी.

सितंबर की किस्त के साथ योजना शुरू होने से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी. योजना की शुरुआत जून 2023 में 1,000 रुपये मासिक सहायता के साथ हुई थी. अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये और नवंबर 2025 से 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई.

जून 2023 से अगस्त 2026 तक 39 नियमित किस्तों का भुगतान किया जा चुका है. इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में 250 रुपये की विशेष सहायता भी दी गई.

वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगर मालवा में 225 करोड़ रुपये से अधिक के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28 करोड़ रुपये से अधिक के 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 September 2026
 सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
 15 September 2026
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
 14 September 2026
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
 14 September 2026
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
 14 September 2026
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
 13 September 2026
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
 13 September 2026
मेवाड़ की धरती वीर सपूतों और वीरांगनाओं की धरती रही है। यहाँ की मिट्टी ही नहीं संस्कृति और साहित्य भी बहुत समृद्ध रहा है। एक तरह से देखा जाए तो…
 13 September 2026
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
 12 September 2026
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…
Advt.