वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया, जांच शुरू
Updated on
12-07-2026 07:12 PM
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वाले बोट हादसे के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. भारतीय दूतावास ने बताया कि मृतकों के शव भारत भेजने की प्रक्रिया जारी है
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की जान लेने वाले बोट हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. वहीं, भारतीय दूतावास ने बताया कि मृतकों के शव भारत भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जबकि एक घायल का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है
फु क्वोक द्वीप के पास हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद 57 वर्षीय स्पीडबोट कैप्टन गुयेन होंग हाई को हिरासत में लिया गया है. उस पर जलमार्ग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था.
यह दर्दनाक हादसा शनिवार को हुआ था. हादसे के वक्त इस स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर्स सवार थे. यह बोट किनारे से महज 400 मीटर की दूरी पर अचानक पलट गई, जिसकी वजह से 15 भारतीयों की डूबने से मौत हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिन्हें जरूरी इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है. वहीं, एक घायल पर्यटक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिसका वियतनाम के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है.
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वाले बोट हादसे के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. भारतीय दूतावास ने…
राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां रह रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल ने अपने साथ धोखा होने का आरोप लगाया है. कैप्टन चुन्नीलाल…
देशभर में ई20 फ्यूल, यानी पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है। देशभर की जनता माइलेज ड्रॉप होने और परफॉर्मेंस प्रभावित होने…
ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि अमेरिका के ताज़ा हवाई हमलों में चाबहार पोर्ट (बंदरगाह) के मेरीटाइम ट्रैफ़िक कंट्रोल टॉवर (समुद्री यातायात नियंत्रण टॉवर) को नुक़सान हुआ है.बीबीसी फ़ारसी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दौरान यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा एक अहम समझौता किया है.इससे भारत को ऐसा ईंधन स्रोत मिलेगा, जो उसकी परमाणु…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है।इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को…
मेलबर्न की धरती पर एक बार फिर ‘मोदी-मोदी’ के नारों की गूंज सुनाई दी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के…
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16 में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते…
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ईपीएफओ प्लेटफॉर्म से जुड़ा, अब पीएफ भुगतान की मिलेगी सुविधाकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पीएफ भुगतान की सुविधा…