Select Date:

देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन

Updated on 12-07-2026 02:13 PM
राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां रह रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल ने अपने साथ धोखा होने का आरोप लगाया है. कैप्टन चुन्नीलाल को इलाके के भू-माफियाओं ने अपना शिकार बनाया है. चुन्नीलाल का आरोप है कि उनकी 25 बीघा जमीन को धोखाधड़ी से भू-माफियाओं द्वारा छीन लिया गया है. फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवाकर उनकी जमीन को गिरवी रखा गया फिर ट्रांसफर उसे बेच दिया गया है. मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 
बता दें कि कैप्टन चुन्नीलाल ने 1962 में चीन, 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में अपना योगदान दे रखा है. चुन्नीलाल का ये भी आरोप है कि हिमाचल प्रदेश में पोंग बांध प्रोजेक्ट के तहत उनके परिवार को मिली जमीन को अवैध रूप से ट्रांसफर कर बेच दिया गया है, जबकि उनके पास उसके असल कागजात मौजूद थे. इसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली कि उनकी जमीन को फर्जी तरीके से बेचा जा चुका है
पीड़ित सैनिक ने क्या बताया?
पीड़ित सैनिक ने बताया कि सेना से रिटायर होने के बाद वे बस्सी आ गए. उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में उनके परिवार के पास खेती की जमीन थी लेकिन वह पोंग बांध प्रोजेक्ट में आ गई, जिसके लिए सरकार ने मुआवजा दिया जो पर्याप्त नहीं था, लेकिन हमें कहा गया था कि राजस्थान में उनको जमीन दी जाएगी. जिसके तहत मुझे मोहनगढ़ में जमीन मिली. उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार अपनी जमीन पर पहुंचे तो उसके चारों तरफ सिर्फ रेत ही रेत थी. सालों तक मेहनत करने के बाद उन्होंने उस जमीन को खेती योग्य बनाया. 
उन्होंने आगे कहा, "जमीन उपजाऊ होने के बाद किसी ने फर्जी तरीके से पेपर बनवाकर किसी दूसरे इसान का इस्तेमाल कर मेरी जमीन को बेच दिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि मैं 90 साल का हूं मेरा मामला हिमाचल ट्रांसफर कर दिया जाए जिससे आसानी से सुनवाई में शामिल हो सकूं.
रिटायर सैनिक के बेटे ने क्या कहा?
सेना से रिटायर सैनिक के बेटे मुल्तान सिंह ठाकुर का आरोप है कि जमीन रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर के बारे में पता चलने के बाद पुलिस से शिकायत की. साथ ही राजस्व अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि हमारी एफआईआर भी दर्ज नहीं की जा रही थी, लेकिन एसपी तक शिकायत करने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई.
उन्होंने बताया कि पुलिस एसपी द्वारा जमीन वापस दिलाने का आश्वासन दिया गया है. हालांकि पिछले तीन दिनों से हम दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. मेरे पिता कि हालात खराब हो रही है कि अंगूठा लगाते समय भी वे नींद में थे. उन्हें दिल की बीमारी है, फिर भी वे इस लड़ाई को लड़ रहे हैं. 
मामले पर एएसपी ने दी यह जानकारी
जैसलमेर एएसपी रेवतदान ने बताया कि एक पूर्व सैनिक ने हमें जमीन की धोखाधड़ी से अवगत कराया है. जिसे कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड करा लिया. मामले में कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. जांच शुरू कर दी गई है. जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी.  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 July 2026
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वाले बोट हादसे के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. भारतीय दूतावास ने…
 12 July 2026
राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां रह रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल ने अपने साथ धोखा होने का आरोप लगाया है. कैप्टन चुन्नीलाल…
 10 July 2026
देशभर में ई20 फ्यूल, यानी पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है। देशभर की जनता माइलेज ड्रॉप होने और परफॉर्मेंस प्रभावित होने…
 10 July 2026
ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि अमेरिका के ताज़ा हवाई हमलों में चाबहार पोर्ट (बंदरगाह) के मेरीटाइम ट्रैफ़िक कंट्रोल टॉवर (समुद्री यातायात नियंत्रण टॉवर) को नुक़सान हुआ है.बीबीसी फ़ारसी…
 09 July 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दौरान यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा एक अहम समझौता किया है.इससे भारत को ऐसा ईंधन स्रोत मिलेगा, जो उसकी परमाणु…
 09 July 2026
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है।इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को…
 09 July 2026
मेलबर्न की धरती पर एक बार फिर ‘मोदी-मोदी’ के नारों की गूंज सुनाई दी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के…
 08 July 2026
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16  में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के  चलते…
 08 July 2026
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ईपीएफओ प्लेटफॉर्म से जुड़ा, अब पीएफ भुगतान की मिलेगी सुविधाकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पीएफ भुगतान की सुविधा…
Advt.