Select Date:

ग्रो मोर, अचीव मोर... मेलबर्न में पीएम मोदी ने बताया भारत का संकल्प

Updated on 09-07-2026 06:50 PM
मेलबर्न की धरती पर एक बार फिर ‘मोदी-मोदी’ के नारों की गूंज सुनाई दी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के बदलते वैश्विक स्वरूप और विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प का संदेश दिया. अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है और यह उनकी “हैट्रिक” है.

इसके बाद उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नई तस्वीर पेश करते हुए कहा कि देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें देश की प्रगति का अहम साझेदार बताया. मेलबर्न में आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ भारतीय समुदाय के उत्साह का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते रिश्तों तथा वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख का भी प्रतीक बन गया.

उनसे पहले ऑस्‍ट्रेल‍िया के प्रधानमंत्री अल्‍बनीज ने कहा, ऑस्‍ट्रेल‍िया के सच्‍चे दोस्‍त पीएम मोदी. मुझे दो बार भारत जाने का सौभाग्‍य म‍िला, और अहमदाबाद में म‍िले सम्‍मान को नहीं भूला हूं. भारतीय संस्‍कृत‍ि को महसूस करना अनूठा है.

इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को ऊर्जा सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम के आयात का रास्ता साफ हो गया है. दोनों देशों के बीच कुल 18 समझौते किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को नई मजबूती देगा और दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को और गहरा करेगा. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन (Annual Leaders’ Summit) के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौते को अंतिम रूप दिया है.

उन्होंने कहा, आज हमने न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में एक अहम समझौता किया है. इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति का रास्ता खुलेगा और हमारे स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्यों को नई मजबूती मिलेगी.

IAEA के सुरक्षा नियमों के तहत होगा निर्यात
संयुक्त बयान के अनुसार, ‘ऑस्ट्रेलिया-भारत परमाणु सहयोग समझौता (2015)’ के तहत ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम निर्यात के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. यह निर्यात केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए होगा और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाएगा.

ऊर्जा आपूर्ति और निवेश बढ़ाने पर जोर
बैठक के दौरान दोनों देशों ने पश्चिम एशिया के हालात और उसके वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला तथा कमोडिटी कीमतों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई. साथ ही, खुले और नियम-आधारित वैश्विक व्यापार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

भारत को एलएनजी (LNG) की आपूर्ति में ऑस्ट्रेलिया की महत्वपूर्ण भूमिका और ऑस्ट्रेलिया को लिक्विड फ्यूल तथा डाउनस्ट्रीम पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में भारत की भूमिका को स्वीकार करते हुए दोनों देशों ने ऊर्जा व्यापार और निवेश बढ़ाने का संकल्प लिया.

स्वच्छ ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने नवीकरणीय ऊर्जा, कम-कार्बन ईंधन, ऊर्जा संक्रमण और पूरी ऊर्जा वैल्यू चेन में निवेश बढ़ाने पर भी सहमति जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश जीवंत लोकतंत्र और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण साझेदार हैं तथा आपसी विश्वास और समान सोच के आधार पर अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार मजबूत कर रहे हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दौरान यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा एक अहम समझौता किया है.इससे भारत को ऐसा ईंधन स्रोत मिलेगा, जो उसकी परमाणु…
 09 July 2026
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है।इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को…
 09 July 2026
मेलबर्न की धरती पर एक बार फिर ‘मोदी-मोदी’ के नारों की गूंज सुनाई दी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के…
 08 July 2026
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16  में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के  चलते…
 08 July 2026
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ईपीएफओ प्लेटफॉर्म से जुड़ा, अब पीएफ भुगतान की मिलेगी सुविधाकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पीएफ भुगतान की सुविधा…
 07 July 2026
भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 20 महत्वपूर्ण…
 06 July 2026
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत…
 06 July 2026
ईरान ने सोमवार को अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर भारत का आभार जताया.भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
 06 July 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो…
Advt.