अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डी.के. सोनी को इंटरनेशनल बुधा पीस अवार्ड 2025 से सम्मानित
Updated on
01-09-2025 03:13 PM
अंबिकापुर/चंडीगढ़। 27 अगस्त 2025 – पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के करकमलों से अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डी.के. सोनी को बेस्ट आरटीआई एवं पीआईएल एक्टिविस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मैत्री पीस फाउंडेशन द्वारा चंडीगढ़ के होटल रेडिसन में आयोजित इंटरनेशनल बुधा पीस अवार्ड समारोह में दिया गया।
देशभर से केवल 30 उत्कृष्ट व्यक्तियों को इस सम्मान के लिए चुना गया। डॉ. डी.के. सोनी को यह सम्मान उनके जनहित याचिकाओं, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करने में योगदान के लिए दिया गया।
डॉ. सोनी, अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को सुगम और शीघ्र बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कई जनहित याचिकाओं और आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया और संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने सभी उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों की सराहना की और उन्हें आगे भी कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने संविधान और गौतम बुद्ध के आदर्शों का पालन करने की भी प्रेरणा दी।
डॉ. डी.के. सोनी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देता है। भविष्य में वे अपने सामाजिक और कानूनी प्रयासों को और अधिक गति और ऊर्जा के साथ जारी रखेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पांच हजार शिक्षकीय पदों…
कोष एवं महालेखाकार रायपुर के अधिकारियों ने जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-02 लिपिक द्वारा स्वयं को 'व्याख्याता एलबी' बताकर आठ माह तक अतिरिक्त…
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत देश को दहला देने वाले झीरम घाटी हत्याकांड में दोषी करार 10 माओवादियाें को सजा सुना दी है। बुधवार को अदालत ने सभी…
गणेशोत्सव से पहले रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। मोवा और अमलीडीह क्षेत्र में छह पैक्स और डायनासोर के आकार…
छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 1.75 लाख रुपये की सब्सिडी बैंक द्वारा वापस किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कलेक्टर को जांच और निर्णय का…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर घमासान मचा हुआ है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर के…
बिलासपुर की जिला न्यायाधीश आदित्य जोशी की अदालत ने एक महिला को आदेश दिया है कि वह जमीन की बिक्री के करार के अनुसार रजिस्ट्री और पंजीकरण कराए। महिला ने…