छत्तीसगढ़ में घर बंद, स्मार्ट मीटर चालू, आ रहा भारी भरकम बिल: नेता प्रतिपक्ष महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Updated on
07-09-2026 06:10 PM
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर घमासान मचा हुआ है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रहे कथित फर्जीवाड़े के दस्तावेज सौंपे हैं। उनका दावा है कि प्रदेश भर में लगाए जा रहे इन नए मीटरों के जरिए सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बंद घरों में तेजी से दौड़ रहे मीटर विपक्ष का आरोप है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा आनन-फानन में पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। इन मीटरों के लगते ही उपभोक्ताओं के बिजली बिल सामान्य से दो से चार गुना तक अधिक आने लगे हैं।
उपकरण बंद फिर भी भाग रहे मीटर
पत्र में कहा गया है कि कई उपभोक्ताओं ने अपने घर के सभी उपकरण पूरी तरह बंद रखे उसके बाद भी मीटर की रीडिंग को तेजी से भाग रही है। इसका वीडियो भी बनाया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि यह कोई मामूली तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में की गई सोची-समझी गड़बड़ी है।
पड़ रही दोहरी मार
नेता प्रतिपक्ष ने पत्कर में कहा है कि गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पहले से ही कमरतोड़ महंगाई और महंगी बिजली दरों से त्रस्त है। ऐसे में 'पारदर्शिता' के नाम पर स्मार्ट मीटरों के जरिए फर्जी बिलों का असहनीय बोझ लादना जनता के साथ सरासर अन्याय है। जब पीड़ित उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर स्थानीय बिजली दफ्तरों में पहुंचते हैं, तो अधिकारियों का रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन होता है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभाव से टेस्टिंग शुल्क समाप्त नहीं किया गया और इस मनमानी पर रोक नहीं लगी, तो पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर बिजली कार्यालयों का घेराव करेंगे और सड़क से लेकर विधानसभा सदन तक जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे। अब देखना यह है कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाती है।
छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 1.75 लाख रुपये की सब्सिडी बैंक द्वारा वापस किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कलेक्टर को जांच और निर्णय का…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर घमासान मचा हुआ है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर के…
बिलासपुर की जिला न्यायाधीश आदित्य जोशी की अदालत ने एक महिला को आदेश दिया है कि वह जमीन की बिक्री के करार के अनुसार रजिस्ट्री और पंजीकरण कराए। महिला ने…
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले की जांच अब दुर्ग में पूर्व पटवारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत…
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें प्रदेश की आदिवासी सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखा जा रहा है। यूसीसी के प्रारूप…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मनी लांड्रिंग और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से जुड़े मामले में छह अचल संपत्तियों को चार करोड़ 36 लाख पांच हजार 780 रुपये की फिक्स्ड डिपाजिट…