Select Date:

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का नया किराया लगभग तय, पांच किलोमीटर का 12 रुपये, फिर हर किलोमीटर की जुड़ेगी इतनी राशि

Updated on 09-09-2026 10:08 PM
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले आम नागरिकों को जल्द ही महंगाई का झटका लगने वाला है। राज्य में आगामी 23 सितंबर से बस की नई किराया दरें लागू होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। परिवहन और वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को विधि विभाग की मंजूरी का इंतजार है, जिसके तुरंत बाद इसे कैबिनेट की बैठक में अंतिम अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

नए प्रस्ताव के तहत सामान्य सीटिंग यात्री बसों का शुरुआती पांच किलोमीटर तक का किराया 12 रुपये और इसके बाद प्रति किलोमीटर 1.75 रुपये तय किया गया है। पहले यह किराया शुरुआती पांच किलोमीटर पर 10 रुपये व उसके बाद 1 रुपये प्रति किलोमीटर था।

किराया वृद्धि और श्रेय लेने की होड़

किराए में होने वाली इस बढ़ोतरी को लेकर बस ऑपरेटरों के बीच आपसी फूट खुलकर सामने आ गई है। एक तरफ यातायात महासंघ के अध्यक्ष अनवर अली ने 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। राजनीतिक और परिवहन गलियारों में इस हड़ताल की टाइमिंग को लेकर चर्चा है कि ठीक कैबिनेट मंजूरी से एक दिन पहले बुलाई गई हड़ताल को श्रेय लेने का राजनीतिक दांव बताया जा रहा है।

हड़ताल के विरोध में दूसरा गु

दूसरी तरफ, 'बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़' के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को परिवहन मंत्री केदार कश्यप, परिवहन सचिव एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर से मुलाकात की। इस दौरान फेडरेशन के संरक्षक संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष अनिल पुसदकर और सचिव भावेश दुबे ने शासन के सकारात्मक रुख की सराहना की। फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि जब सरकार उनकी मांगों पर पहले से ही गंभीर और सहमत है, तो आम जनता को मुसीबत में डालने वाली ऐसी हड़ताल का वे बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं।

महिला सुरक्षा और नौ सूत्रीय मांगें

बैठक के दौरान राज्य सरकार ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अनिवार्य निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बस में पहली या अंतिम सवारी महिला होने पर वाहन की ऑनलाइन लाइव ट्रैकिंग अनिवार्य होगी। बसों में कैमरे और ट्रैकिंग डिवाइस हर समय सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बढ़ती डीजल कीमतों और संचालन लागत से परेशान यातायात महासंघ ने सिंगल स्लीपर सीट पर सिंगल टैक्स, ई-बसों का संचालन शहर सीमा तक सीमित करने और ऑनलाइन परमिट जैसी नौ सूत्रीय मांगें शासन के समक्ष रखी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले आम नागरिकों को जल्द ही महंगाई का झटका लगने वाला है। राज्य में आगामी 23 सितंबर से बस की नई किराया दरें…
 09 September 2026
गणेशोत्सव से पहले रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। मोवा और अमलीडीह क्षेत्र में छह पैक्स और डायनासोर के आकार…
 07 September 2026
छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…
 07 September 2026
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 1.75 लाख रुपये की सब्सिडी बैंक द्वारा वापस किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कलेक्टर को जांच और निर्णय का…
 07 September 2026
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर घमासान मचा हुआ है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर के…
 03 September 2026
बिलासपुर की जिला न्यायाधीश आदित्य जोशी की अदालत ने एक महिला को आदेश दिया है कि वह जमीन की बिक्री के करार के अनुसार रजिस्ट्री और पंजीकरण कराए। महिला ने…
 02 September 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी पति का अपनी बूढ़ी और बीमार मां को छोड़कर कहीं और जाने से इंकार करना यह पत्नी के प्रति क्रूरता नहीं माना…
 02 September 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले की जांच अब दुर्ग में पूर्व पटवारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत…
 02 September 2026
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें प्रदेश की आदिवासी सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखा जा रहा है। यूसीसी के प्रारूप…
Advt.