Select Date:

रायपुर गणेश उत्सव: मोवा-अमलीडीह में six packs और डायनासोर आकार की गणेश प्रतिमाओं पर विवाद

Updated on 09-09-2026 10:02 PM
गणेशोत्सव से पहले रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। मोवा और अमलीडीह क्षेत्र में छह पैक्स और डायनासोर के आकार की गणेश प्रतिमाएं तैयार किए जाने पर संत समाज और बजरंग दल ने आपत्ति जताई है।

संगठनों का कहना है कि भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार करते समय धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखा जाना चाहिए। संगठनों ने आपत्तिजनक स्वरूप में प्रतिमाएं बनाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

मूर्तिकारों से चर्चा की

संत समाज के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानंद, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के संयोजक भूषण साहू सहित अन्य सदस्य बुधवार को मोवा क्षेत्र में मूर्तिकारों के यहां पहुंचे। उन्होंने वहां तैयार की जा रही गणेश प्रतिमाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर मूर्तिकारों से चर्चा भी की गई।

पिछले साल के विवाद का भी दिया हवाला
संत समाज और बजरंग दल के सदस्यों ने पिछले वर्ष रायपुर के लाखेनगर में गणेश प्रतिमा के स्वरूप को लेकर हुए विवाद का हवाला देते हुए इस बार पहले से सावधानी बरतने की बात कही। पिछले साल प्रतिमा के डिजाइन को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद विरोध प्रदर्शन हुआ था और मामला पुलिस शिकायत तक पहुंचा था।

मूर्तिकार बोले- विवादित डिजाइन से बच रहे
वहीं, मूर्तिकारों का कहना है कि पिछले वर्ष एआई से तैयार गणेश प्रतिमा के डिजाइन को लेकर हुए विवाद के बाद वे ऐसे स्वरूप और डिजाइन से बचने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत होने या विवाद की स्थिति बनने की आशंका हो। उनका कहना है कि प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालुओं की भावनाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले आम नागरिकों को जल्द ही महंगाई का झटका लगने वाला है। राज्य में आगामी 23 सितंबर से बस की नई किराया दरें…
 09 September 2026
गणेशोत्सव से पहले रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। मोवा और अमलीडीह क्षेत्र में छह पैक्स और डायनासोर के आकार…
 07 September 2026
छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…
 07 September 2026
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 1.75 लाख रुपये की सब्सिडी बैंक द्वारा वापस किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कलेक्टर को जांच और निर्णय का…
 07 September 2026
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर घमासान मचा हुआ है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर के…
 03 September 2026
बिलासपुर की जिला न्यायाधीश आदित्य जोशी की अदालत ने एक महिला को आदेश दिया है कि वह जमीन की बिक्री के करार के अनुसार रजिस्ट्री और पंजीकरण कराए। महिला ने…
 02 September 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी पति का अपनी बूढ़ी और बीमार मां को छोड़कर कहीं और जाने से इंकार करना यह पत्नी के प्रति क्रूरता नहीं माना…
 02 September 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले की जांच अब दुर्ग में पूर्व पटवारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत…
 02 September 2026
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें प्रदेश की आदिवासी सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखा जा रहा है। यूसीसी के प्रारूप…
Advt.