Select Date:

कृष्न राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश: राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई शपथ

Updated on 07-09-2026 06:15 PM
छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 16वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत मुख्य सचिव विकास शील की ओर से राष्ट्रपति की ओर से मूल वारंट के वाचन के साथ की गई। इसके उपरांत राज्यपाल रमेन डेका ने विधिवत रूप से न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी और उन्हें इस नए पदभार के लिए हार्दिक बधाई दी।

गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए राज्य और केंद्र के कई दिग्गज नेता तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी तथा अनुज शर्मा मौजूद रहे।

ओडिशा हाईकोर्ट से आए

ओडिशा हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ तक का सफर उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने वाले कृष्न राम महापात्र इसके पूर्व उड़ीसा हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। न्यायिक क्षेत्र में उनका लंबा और बेदाग अनुभव रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…
 07 September 2026
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 1.75 लाख रुपये की सब्सिडी बैंक द्वारा वापस किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कलेक्टर को जांच और निर्णय का…
 07 September 2026
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर घमासान मचा हुआ है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटर के…
 03 September 2026
बिलासपुर की जिला न्यायाधीश आदित्य जोशी की अदालत ने एक महिला को आदेश दिया है कि वह जमीन की बिक्री के करार के अनुसार रजिस्ट्री और पंजीकरण कराए। महिला ने…
 02 September 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी पति का अपनी बूढ़ी और बीमार मां को छोड़कर कहीं और जाने से इंकार करना यह पत्नी के प्रति क्रूरता नहीं माना…
 02 September 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले की जांच अब दुर्ग में पूर्व पटवारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत…
 02 September 2026
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें प्रदेश की आदिवासी सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखा जा रहा है। यूसीसी के प्रारूप…
 01 September 2026
गांव से लेकर शहरों तक सड़कों का जाल बिछाने और बेहतर कनेक्टिविटी के सरकारी दावों की पोल सूरजपुर जिले की बदहाल सड़कों ने खोल दी है। जिले में हाईवे से…
 31 August 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मनी लांड्रिंग और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से जुड़े मामले में छह अचल संपत्तियों को चार करोड़ 36 लाख पांच हजार 780 रुपये की फिक्स्ड डिपाजिट…
Advt.