Select Date:

BCCI के नए ऐलान से रोहित-कोहली को कितने ODI म‍िलेंगे? देखें वर्ल्ड कप 2027 से पहले का शेड्यूल

Updated on 26-03-2026 07:13 PM
बीसीसीआई के नए शेड्यूल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी दे दी है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से दूरी के बाद अब दोनों दिग्गज वनडे फॉर्मेट में लगातार एक्शन में नजर आने वाले हैं. आने वाले 10 महीनों में टीम इंडिया कम से कम 20 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए तैयारियों में व्यस्त हैं. कोहली आगामी आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स (RCB) के लिए धूम मचाएंगे. वहीं रोहित मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा है. ये दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में फैन्स अब पहले की तुलना में इन दोनों को कम मैदान पर देख पाते हैं
भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अगली वनडे एंट्री जून 2026 में होगी. वैसे फैन्स के लिए अच्छी बात यह है कि रोहित-कोहली (ROKO) आईपीएल के बाद भी एक्शन में व्यस्त रहेंगे. रोहित-कोहली की निगाहें वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर हैं. ऐसे में हर ओडीआई मुकाबला काफी अहम रहने वाला है
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 26 मार्च को भारतीय टीम के होम सीजन (2026-27) का शेड्यूल भी जारी किया. आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन वनडे मैच भी खेलेगी. इसके बाद भारत जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगा, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज भी आयोजित होगी
बांग्लादेश दौरे पर भी जाएगी टीम इंडिया?
यदि सरकार से मंजूरी मिली तो सितंबर में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां 3 वनडे मुकाबले भी खेले जाने हैं. सितंबर–अक्टूबर 2026 में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन वनडे मुकाबले भी होंगे. इसके बाद अक्टूबर–नवंबर 2026 में भारत न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगा, जहां पांच वनडे मुकाबले भी निर्धारित हैं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
 13 April 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
 13 April 2026
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
 13 April 2026
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…
Advt.