MI vs RCB: हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना, टिम डेविड पर भी तगड़ा एक्शन, जानें क्यों मिली ये सजा
Updated on
13-04-2026 07:57 PM
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा. IPL में नियमों को लेकर सख्ती साफ नजर आ रही है.
IPL 2026 में नियम तोड़ने पर सख्ती देखने को मिल रही है. रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में सख्त एक्शन देखने को मिला. आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड पर मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है. टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है.
डेविड पर क्यों हुआ एक्शन
दरअसल, डेविड ने मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं किया. ये घटना 18वें ओवर में हुई, जब अंपायर ने गेंद बदली और डेविड से गेंद वापस मांगी, लेकिन उन्होंने उसे तुरंत नहीं सौंपा. इसके बाद 20वें ओवर में भी उन्होंने दोबारा ऐसा ही किया. इसे अंपायर के आदेश की अनदेखी माना गया. डेविड गेंद के साथ मस्ती करते भी दिखे. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था.
हार्दिक पर लगा तगड़ा जुर्माना
वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी कार्रवाई हुई है. मुंबई इंडियंस के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. यह इस सीजन में मुंबई इंडियंस का पहला ऐसा मामला है, इसलिए हार्दिक को केवल जुर्माना भरना होगा. अगर टीम दोबारा यही गलती करती है, तो सजा और कड़ी हो सकती है.
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…