Select Date:

अंधेरे ने तोड़ा Ishan Kishan का शतकीय सपना, हैदराबाद में चंद लम्‍हों की तकनीकी खराबी ने बिगाड़ा माहौल

Updated on 13-04-2026 10:34 PM
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस अंधेरे से मेजबान टीम सनराइजर्स के कप्तान ईशान किशन का शतकीय सपना भी टूट गया
इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट कर राजस्थान को राहत दी। ट्रेविस हेड भी कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन कप्तान ईशान किशन ने जो पारी खेली उसने राजस्थान को परेशान कर दिया। ईशान अपने शतक की तरफ जा रहे थे और तभी बत्ती गुल हो गई जिसने ईशान को शतक से रोक दिया।
अचानक बत्ती गुल
हैदराबाद की पारी का 13वां ओवर खत्म हुआ था। तभी स्टेडियम की बत्ती गुल हो गई और पूरे स्टेडियम में अंधेरा छा गया। कुछ तकनीकी खराबी के कारण स्टेडियम की फ्लड लाइट्स बंद हो गई थीं जिससे मैच कुछ देर रुका रहा। कुछ देर बाद लाइट आ गई और मैच शुरू हो गया, लेकिन इस ब्रेक ने ईशान किशन की लय को तोड़ दिया और 14वें ओवर की पहली गेंद पर वह आउट हो गए।
गेंदबाजी करने आए संदीप शर्मा ने धीमी बाउंसर फेंकी जिस पर ईशान जल्दी कर बैठे और गेंद हवा में गई। संदीप ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। इस दौरान वह विकेटकीपर ध्रुव जुरेल से भिड़ भी गए क्योंकि वह खुद कैच लेने आ रहे थे। दोनों की टक्कर हो गई लेकिन इसमें कैच नहीं छूटा। ईशान नौ रनों से शतक से चूक गए। ईशान ने 44 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्कों की मदद से 91 रन बनाए।
हेनरिक क्लासेन ने जमाया रंग
ईशान ने तूफानी रफ्तार में बल्लेबाजी की और 206.81 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्हें हेनरिक क्लासेन का साथ मिला। क्लासेन भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वह इसी तरह की बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। तुषार देशपांडे ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें आउट किया। उन्होंने 26 गेंदों पर 40 रन बनाए। जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
 13 April 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
 13 April 2026
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
 13 April 2026
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…
Advt.